Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 30 अगस्त को लगेगा विशाल दंगल 31000 रुपए तक कराई जाएगी कुश्ती।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:गांव खेड़ी कलां में प्रतिवर्ष की भांति रक्षाबंधन के पावन अवसरपर 30 अगस्त को लगेगा विशाल दंगल 31000 रुपए तक कराई जाएगी कुश्ती। आज दंगल कमेटी खेड़ी कलां फरीदाबाद की मीटिंग सचिवालय में वरिष्ठ नागरिक धर्मवीर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन दंगल कमेटी के सदस्य सत्यपाल नर्वत ने किया । मीटिंग में दंगल कमेटी के प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि दंगल मास्टर रोड के साथ तेवतिया वैली व के. डी. आर. गार्डन के सामने वाले मैदान में लगाया जाएगा।

दंगल कमेटी की देखरेख में कुश्तियां कराई जाएगी। 500 से लेकर 31000 रुपए तक कुश्ती कराई जाएगी। रेफरी व दंगल कमेटी का निर्णय अंतिम निर्णय होगा । यह दंगल सभी ग्राम वासियों के एवं सभी बिरादरियों के सहयोग से प्रतिवर्ष लगाया जाता है मीटिंग में कमल सिंह, विजयपाल तेवतिया, देबू भारद्वाज, रघुनाथ अत्री, विनोद, महेंद्र, प्रेम, सतपाल फौजी, अमरदीप (बंटू) प्रधान RWA, कृष्ण पहलवान, पिंटू, चंद्रवीर पंडित (चीनू) रोबिन, बच्चू फौजी, पवन जजपा नेता, अमर नर्वत जजपा नेता, धर्मवीर थानेदार, मस्तराम थानेदार, कर्मवीर, बदल, भगत सिंह (बंता )आदि ने भाग लिया।

Related posts

फरीदाबाद : सूरजकुंड पुलिस ने धोखे से आर्म लाइसेंस लेने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार, उस पर दादरी थाने में हत्या सहित 19 मुकदमें दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: क्राइम ब्रांच -65 ने आज 8 सट्टेबाजों को अरेस्ट कर, उससे 508 90 हजार से अधिक की राशि बरामद की हैं।

Ajit Sinha

पलवल: जिलाधीश ने लगाए खेतों में फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x