Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; जिला नगर योजनाकार एंव विजिलेंस ने आज गांव गौंछी और सेक्टर -56 में अवैध रूप से बने निर्माणों को बुल्डोजर से किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस द्वारा आज गांव गौंछी व सेक्टर – 56 में बन रहे अवैध निर्माणों पर जमकर चलाया बुल्डोजर। अधिकारी की माने तो तक़रीबन 6 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनी विकसित किए जा रहे थे। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम ने सेक्टर -56 व गांव गौंछी में करीब छह एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनी को विकसित किया जा रहा था जिसमें तीन प्रॉपर्टी डीलरों की ऑफिस, रोड नेटवर्क, बाउंड्रीवॉल,4 रिहायशी निर्माण व 50 डीपीसी अवैध रूप से बने हुए थे जिसे आज बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित हैं। इस दौरान पुलिस बल के नेतृत्व सेक्टर -55 थाने के एडिशनल एसएचओ दिलबाग़ सिंह कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख उनके विभाग जई सूरज कत्याल, बसंत कुमार, सुरेश कुमार व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गठबंधन है और रहेगा, कोई दिक्कत नहीं है, हमें कोई इस्तीफा नहीं मिला-मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट द्वारा की गई सीलिंग तोड़ कर निर्माण करने वाले बिल्डर पर कार्रवाई करके जाएगें : नरेश  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला कांग्रेस ने गले में सब्जियां व सिर पर सिलैंडर रखकर किया विरोध प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x