Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव फरीदाबाद

फरीदाबाद, नीमका जेल का वार्डन बंद मकानों में चोरी की वारदातों को देता अंजाम,गुरुग्राम पुलिस ने किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा,सेक्टर -17 पुलिस  बंद मकानों में घुस कर चोरी  आरोप एक जेल वार्डन को अरेस्ट किया हैं। ये आरोपित फरीदाबाद में बतौर जेल  वार्डन तैनात हैं, ये अपने नशे व अय्याशी इत्यादि के शोक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख 11 हजार रूपए नकद बरामद किया हैं। आरोपित ने सिविल लाइन , गुरुग्राम में स्थित  एक क्वार्टर से गहने व नकदी चोरी करने के बाद गहनों को हिसार व सिरसा में अपने साथियों से बेचने की वारदात को अंजाम दिया था ।

पुलिस के मुताबिक  बीते 3 दिसम्बर -2020 को थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम में राकेश कुमार निवासी गांव आन्नद गढ़, थाना बडागुडा, जिला सिरसा हाल कवाटर नंबर-262 पुलिस लाईन, गुरुग्राम ने हाजिर थाना आकर एक लिखित शिकायत के माध्यम से बतलाया कि बीते  25 नवम्वर -2020 को वह  अपने परिवार सहित अपने क्वाटर से गया हुआ था और दिनांक 02 दिसंबर -2020 को रात को वापिस आया तो उसने  देखा कि उसके  क्वाटर का कुन्दा टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। उसने  अन्दर आकर चैक किया तो अलमारी खुली हुई थी और अन्दर का लोकर भी खुला हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। किसी नाम पता अज्ञात  शख्स ने रात के समय दरवाजे का कुन्दा तोड़कर उसके  क्वाटर से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए।पुलिस की माने तो इस शिकायत पर थाना सिविल लाईन में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे  में अपराध शाखा सैक्टर-17 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपने गुप्त सूत्रों की सहायता से व अपनी समझबुझ से उपरोक्त मुकदमे  में चोरी करने की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर आरोपित  को गत  09 जून -2021 को गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। आरोपित  की पहचान जसविंदर सिंह, निवासी म.न. 290 ,वार्ड न.13 नियर अन्नपूर्णा हनुमान मंदिर, राम नगर कॉलोनी,मंडी डबवाली थाना शहर मंडी डबवाली, जिला सिरसा, हाल जेल वार्डर नीमका जेल, फरीदाबाद के रूप में हुई। आरोपित  को उपरोक्त मुकदमे  में  गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश करके आरोपित  को 06 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर लिया गया।पुलिस का कहना हैं कि पुलिस  रिमाण्ड के दौरान आरोपित  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह फरीदाबाद में जेल वार्डन की नौकरी करता है और यह नशे व अय्याशी करने का आदि है। यह अपने नशे और अय्याशी इत्यादि शोक पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। इससे पहले ये जिला फरीदाबाद, हिसार व सिरसा में इस प्रकार की  कई चोरियों को अंजाम दे चुका है।आरोपित से पुलिस पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि उसने उपरोक्त मुकदमे में चोरी किए गए गहनों को इनसे हिसार और डबवाली, सिरसा में अपने अन्य साथियों को करीब 3 लाख 50 हजार रुपयों में बेच दिया था। पुलिस टीम ने  आरोपित के कब्जा से 1 लाख 11 हजार रुपयों की नगदी भी बरामद की गई है। आरोपित  को 6 दिन के पुलिस  रिमाण्ड के बाद पुनः अदालत के सम्मुख पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभी जांच जारी हैं। 

Related posts

जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को एमवीएन ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का शानदार झलक, देखें वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिचाई विभाग ने भाजपा विधायक को खुश करने के लिए तोडा लगभग 100 मकानों को, 500 गरीब परिवारों को किया बेघर -देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x