Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन के नए प्रधान नरेश बैंसला बने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन से संबधित फरीदाबाद नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन के आज यहां नगर निगम सभागार में संपन्न हुए चुनाव में नरेश बैंसला को प्रधान पद पर निर्वाचित किया गया है। आज सुबह प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक हुए मतदान में उसने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजीव कुमार को 112 मतों के बड़े अंतर से हराया। निगम के तीनों जोनों के कार्यालय के कुल 251 मतदाता कर्मचारियों में से 239 ने मतदान में हिस्सा लिया। कुल पड़े 239 वोटों में से नरेश बैंसला को 175 वोट प्राप्त हुए, संजीव कुमार को 63 वोट मिले और 1 वोट रद्द किया गया।



फैडरेशन के संस्थापक महासचिव रतन लाल रोहिल्ला, पूर्व प्रधान अरूण कुमार भाटिया की देखरेख में फैडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान, महासचिव महेन्द्र चैटाला, वरिष्ठ उपप्रधान शाहाबीर खान, आदि के नेतृत्व में चुनाव कमेटी ने यह मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई। रोहिल्ला सहित अन्य सभी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न होने पर निगम के कर्मचारियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इन नेताओं सहित पराजित उम्मीदवार संजीव कुमार और निगम के सैंकड़ों कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित प्रधान नरेश बैंसला को शुभकामनायें और बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे कर्मचारियों की उम्मीदों पर निश्चित तौर से खरे उतरेंगे। इधर नवनिर्वाचित प्रधान नरेश बैंसला ने कर्मचारियों और फैडरेशन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि निगम कर्मचारियों की व्यापक एकता कायम करते हुए न केवल कर्मियों की समस्याओं के निवारण के लिए संघर्ष करेंगे बल्कि सांझी मांगों के लिए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के नेतृत्व में किये जाने वाले हर संघर्ष की मजबूती के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी एलान किया कि निगम के आर्थिक तंत्र को मजबूत करने के लिए भी उनकी यूनियन प्रशासन को समुचित सुझाव देंगी जिससे कि नागरिकों व कर्मचारियों को राहत मिल सके।

Related posts

फरीदाबाद:भगवान श्री गणेश का शानदार विसर्जन,पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने विपुल गोयल को दी बधाई, ख़ुशी से झूमे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड-19 के मरीजों की संपर्क ट्रेसिंग कर टेस्ट की संख्या बढ़ाएं : संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव जाजरू में 10 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई दो कालोनियों में तोड़फोड़।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!