Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम ने आज बकायदारों के कई इकाइयों पर सीलिंग की कार्रवाई की- जानने के लिए पढे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देशा नुसार आज नगर निगम ने बकायेदारों पर शिंकजा  कसते एक बड़ी कार्रवाई  को अंजाम दिया। आज लगभग 13 करोड़ 58 लाख रूपये बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिए बड़ी 200 इकाईयों को सील करने का अभियान चलाया हुआ है। निगम के सातों जोनों ने आज 152 इकाईयों को सील कर दिया गया। 26 इकाइयों  का मौके पर सम्पत्ति कर का भुगतान प्राप्त करते हुए 41 लाख 25 हजार रूपये की राशि वसूल की गई। सीलिंग की कार्रवाई  में एनआईटी जोन प्रथम की 14 यूनिटों, द्वितीय जोन की 41 यूनिटों, तृतीय जोन की 9 यूनिटों, ओल्ड प्रथम जोन की 36 यूनिटों, ओल्ड जोन द्वितीय की 16 यूनिटों, बल्लबगढ़ जोन प्रथम की 28 यूनिटों तथा बल्लबगढ़ जोन द्वितीय की 8 यूनिटों को जिन पर लाखों रूपये का सम्पत्ति कर बकाया था आज निगम द्वारा उनको सील कर दिया गया।

निगमायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 9300 ऐसे बकायादार है जिनके विरूद्ध संपत्ति कर का 50 हजार रूपये या इससे अधिक की राशि बकाया है। इस राशि  की वसूली के लिए निगम प्रशासन  केे द्वारा प्रथम कार्रवाई में 200 डिफाल्टर्सो को नोटिस भेजकर आगाह किया गया था कि वे अपना बकाया संपत्ति कर शीघ्र जमा कर दे, अन्यथा हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति को सील करने के साथ-साथ अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी, लेकिन इन बकायेदारों ने इन नोटिसों की परवाह नहीं की जिसके कारण आज सीलिंग की कार्रवाई  को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि निगम के सातों जोनों में अब ऐसी इकाईयों को सील करने का अभियान आज से शुरू कर दिया गया है जो निरंतर जारी रहेगा।

निगमायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 से 2018-19 तक की संपत्ति कर की राशि आगामी 31 मार्च 2021 तक एक मुश्त जमा करने वाले करदाताओं को संपूर्ण ब्याज माफ किया जा रहा है। इसके इलावा वर्ष 2019-20 के संपत्ति कर की राशि जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। उन्होंने करदाताओं से अपील की है कि वे सरकार की इस योजना का भरपूर लाभ उठाए जिससे कि उन्हें नगर निगम प्रशासन की दण्डात्मक कार्यवाही का सामना न करना पड़े।

Related posts

फरीदाबाद : गणपति बाप्पा मौरिया, शहरवासियों के झोलियों को खुशियों से भर दें, विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध शराब बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, दो आरोपित पकड़े गए, काफी तादाद में अवैध शराब बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!