Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग एक दर्जन से अधिक बिल्डरों को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजल चौधरी ने नोटिस थमाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट फरीदाबाद ने सोमवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी के लगभग एक दर्जन से अधिक बिल्डरों को नोटिस जारी किए है। यह नोटिस “अथर्व न्यूज़” द्वारा दिनांक 28 अगस्त 2025, इससे पहले 19 अगस्त 2025 को खबर प्रकाशित की थी जिस पर संज्ञान लेते हुए, यह कार्रवाई की गई है। खबर में यह लिखा गया था कि ग्रीन फील्ड के बिल्डरों के द्वारा 4 मंजिल के संशोधित कानूनी नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखा रहे है, और अवैध रूप से 4 मंजिल, एक्स्ट्रा कवरेज के लेट्रिन -बाथरूम, छज्जा बनाकर फ्लैट खरीदारों के लूटने और धोखा देने के उद्देश्य से बनाई गई है। क्यूंकि एक फ्लैट् की कीमत एक करोड़ से दो करोड़ रुपए है। जोकि लोग बैंक से लोन लेकर खरीदते है, इनमें से बिल्डर लोग 10 -20 लाख रुपए की यूं ही चपत लगा देते है , खरीदार जीवन भर बैंक लोन किश्तों में चुकाते रहे है।

डीटीपी एनफोर्समेंट यजल चौधरी का कहना है कि “अथर्व न्यूज़” ने पहले दिनांक 19 अगस्त व दूसरी खबर दिनांक 28 अगस्त 2025 को खबर प्रकाशित की थी जिसमें जिक्र किया गया था कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर- 2669, 2052, 2728, 2334, 2448,1360, 1371, 761, 762, 2116, 2452, 2901, 2728 ,2729, में अवैध रूप से कई नई बिल्डिंगों में 4 मंजिल, एक्स्ट्रा कवरेज करके लेट्रिन -बाथरूम व जरुरत बहुत ज्यादा छज्जा बनाए हुए है। जोकि फ्लैट्स खरीदारों के साथ बहुत बड़ा धोखा और सरेआम लूटने के सामान है। उपरोक्त प्लॉटों पर जो निर्माण बने हुए है, और बन रहे है, के नक़्शे को प्लानिंग विभाग से मंगवा कर जांच की कार्रवाई की गई, जिसमें काफी खामियां पाई गई। इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड में ही दो पुरानी बिल्डिंग है जिसका प्लॉट नंबर -131 व 140 है पर भी चौथी मंजिल बनाई है

डीटीपी चौधरी का कहना है कि तक़रीबन बिल्डिंगों में अवैध रूप से एक्स्ट्रा कवरेज,छज्जा बनाना व तीसरी मंजिल के ऊपर चौथी मंजिल बनाना शामिल है। इनमें तक़रीबन सभी बिल्डरों को नोटिस दे दी गई है। उनके जवाब का अब इंतजार है। ठोस जवाब नहीं मिलने पर तोड़फोड़,सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

Related posts

फरीदाबाद: सीपी की एक और नई पहल, शिकायतकर्ता को घर बैठे निशुल्क मुहैया करवाई जाएगी उसके मुकदमे के चालान (चार्जशीट) की कॉपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जम्मू के राजौरी में शहीद हुए मनोज भाटी के पार्थिव शरीर को उनके गांव शाहजहांपुर में कल सुबह लाया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्रकार अजीत सिन्हा ने प्रभु श्री राम मंदिर अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भक्तों को बांटे खीर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x