Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कारगिल चोटी पर तिरंगा फहराने वाले दिव्यांग जनों को विधायक राजेश नागर ने किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:दिव्यांग जनों के एक समूह ने कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराकर न केवल भारत का नाम सुर्खियों में ला दिया है, वहीं दिव्यांग जनों के प्रति भी समाज की सोच को बदलने का काम किया है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने इस समूह को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आपके हौंसले और जज्बे के आगे हिमालय का कद हार गया है। यही भारत के वीरों की खूबी है। जिसके आगे दुनिया नतमस्तक हो रही है।

नागर ने सभी राइडर को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आज यह समूह विधायक के भतौला निवास पर पहुंचा। जहां उनका दिल से स्वागत किया गया। इस समूह में फरीदाबाद की नई उड़ान विंग ऑफ एलाइट फाउंडेशन के चार दिव्यांग शामिल हैं। जिन्होंने अपनी रेट्रोफिटेड स्कूटी से ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर ग्रुप के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर के नेतृत्व में दिल्ली के इंडिया गेट से यात्रा शुरू कर हिमालय के कारगिल चोटी तक का सफर हौंसले से पूरा किया। और 19 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित वार मेमोरियल पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर रमेश चंद, प्रमोद सिंह, प्रवेश यादव, मोहम्मद रहीस सैफी, सतेंद्र सिंह, विक्रम नाथ, मोहम्मद असलम आदि राइडर एवं संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Related posts

आप की दिल्ली में हैट्रिक, फरीदाबाद में बंटे लड्डू,दिल्ली की जनता ने विकास को वोट दिया : धर्मबीर भडाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद :4 दिवसीय छठ पर्व पूर्वी उत्तरप्रदेश व बिहार प्रांत में रहने वाले करोड़ों लोगों की आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है,लखन सिंगला ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा आवागमन को बाधित करने वाले वाहनों चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x