Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़:एक लाख परिवारों की आय का स्तर एक लाख 80 हजार रूपए तक किए जाने की योजना तैयार की है-सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के 50 हजार रूपए तक वार्षिक आय वाले  एक लाख परिवारों की आय का स्तर एक लाख 80 हजार रूपए तक  किए जाने की योजना तैयार की है। जिस का नाम ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना’ है। नई दिल्ली में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन’ के सायं कालीन सत्र में ’अभिनंदन समारोह’ को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए वैश्य समाज से सक्रिय योगदान का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  वैश्य समाज ने व्यापार, व्यवसाय व उद्योग को विस्तार देकर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
             
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य में 11 लाख परिवारों की वार्षिक आय 50 हजार रूपए तक है। प्राथमिक प्रयासों की दिशा में 50 हजार रूपए वार्षिक आय वाले 11 लाख परिवारों में से प्रारंभ मे एक लाख परिवारों की आय का स्तर  01 लाख 80 हजार रुपये तक किए जाने की ‘मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना’ के अंतर्गत योजना तैयार की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा प्रशस्त किए गए मार्ग का अनुसरण करते हुए वैश्य समाज ने सदैव समाज के वंचित वर्ग के उत्थान में अपना योगदान किया है। सरकार भी ‘सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर अग्रसर होते हुए विकास को नई दिशाएं दे रही है। ‘अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन द्वारा समाज सेवा का कार्य सेवाभाव से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिस प्रकार से किसान वर्ग अन्न उत्पन्न कर सभी का पोषण करता है,उसी प्रकार से वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था का पोषण करता है। ‘अभिनंदन समारोह’ में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन की ओर से वैश्य समाज के गणमान्यों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल का पगडी व शाल से परंपरागत रूप से अभिनंदन किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नागरिक सेवा परीक्षा उतीर्ण करने वाले वैश्य समाज के विभिन्न युवाओं को सम्मानित किया। अभिनंदन समारोह’ में विधायक  नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। ‘अभिनंदन समारोह’ में सांसद टी जी वेंकटेश, अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, ओमेक्स के चेयरमैन  रोहतास गोयल, श्याम जाजू,रोहतक नगर निगम के मेयर श्री मनमोहन गोयल,  जगमोहन गोयल मौजूद रहे।

 

Related posts

हरियाणा में ब्लैक स्पॉट्स मार्च 2026 तक खत्म करने के मुख्यमंत्री के सख्त आदेश

Ajit Sinha

सीआईए-थ्री ने एलएनटी के दो अधिकारियों का अपहरण करके 1 लाख प्रतिमाह की रंगदारी वाले 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टरों को अब समय पर मिलेगी पदोन्नति-डीजीपी मनोज यादव 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x