Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मिसिंग पर्सन सेल ने फरीदाबाद से गुमशुदा लड़की को तलाश कर माता- पिता को सौंपा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की मिसिंग पर्सन सेल ने बेहतरीन  कार्य करते हुए आज 12 दिन से गुमशुदा 18 वर्षीय लड़की को तलाश करके परिजनों को सौंपा है। एसीपी श्रीमती धारणा यादव  ने बताया कि बीते 13 जुलाई को लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि पल्ला एरिया फरीदाबाद में रहता है। उसकी  18 वर्षीय लड़की किसी बात से नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चली गई है। जिसकी अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका हैं,  जिस पर थाना पल्ला पुलिस ने मिसिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था ।

पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह के निर्देश पर लड़की की तलाश करने हेतु मामले को मिसिंग पर्सन सेल को सौंपा था । मिसिंग पर्सन सेल प्रभारी एसआई नरेंद्र और उनकी टीम के कांस्टेबल नरेश ने  कड़ी मेहनत करते हुए सुत्रो व इलेक्ट्रॉनिक तकनीकी सहायता के द्वारा गुमशुदा लड़की का पता किया। मिसिंग पर्सन सेल की टीम गुमशुदा लड़की को लेने उत्तरप्रदेश  के लिए रवाना हुई। उत्तरप्रदेश  के गौतम बुध नगर पहुंचने के बाद लड़की की तलाश के लिए टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के चलते मिसिंग पर्सन सेल को कामयाबी मिली और लड़की को गौतम बुध नगर के देवला, यूपी से बरामद किया गया। आज पुलिस ने लड़की को परिवार जनों के हवाले कर दिया  है। लड़की के माता- पिता अपनी बेटी को पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद  किया है। लड़की के पिता की परचून की दुकान है लड़की की मां ग्रहणी है। 

Related posts

थार गाड़ी से टक्कर में हुई महिला की मौत, आरोपित सचिन थार गाड़ी सहित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अंतरराज्यीय – ईरानी – गिरोह’ का भंडाफोड़: सीबीआई अधिकारी बनकर ज्वैलर्स से 300 ग्राम सोना लेकर हुए थे रफूचक्कर, 5 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र के सम्मान की दिन.रात रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं- राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!