Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट गौरव सोलंकी को घर जाकर किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : साधारण परिवार से उठकर जिस तरह प्रदेश के युवा असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं वो दिखाता है कि खेलों के लिए जूनून हरियाणा के डीएनए में है। ये विचार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट गौरव सोलंकी को सम्मानित करने के मौके पर व्यक्त किए। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बल्लभगढ़ की राजीव कॉलोनी में मुक्केबाज गौरव को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
विपुल गोयल ने गौरव सोलंकी को बॉक्सिंग किट देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि सरकार सभी गोल्ड मेडलिस्ट को डेढ़ करोड़ और नौकरी देकर सम्मानित करने जा रही है और गौरव सोलंकी को भी उनका पारितोषिक जल्द मिल जाएगा। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों को सुविधाएं और सम्मान देने में हरियाणा सरकार सबसे आगे है। उन्होने गौरव को ओलंपिक में पदक जीतने के लिए भी शुभकामनाएं दी।
उन्होने कहा कि गौरव ने सिर्फ फरीदाबाद ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन किया है और युवाओं को इससे प्रेरणा मिलेगी। गोयल ने कहा कि ओलंपिक की तैयारियों में गौरव सोलंकी और दूसरे खिलाड़ियों को सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं इस मौके पर गौरव सोलंकी और उनके परिवार ने भी कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का घर आकर सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त किया। गौरव सोलंकी ने कहा कि सरकार की तरफ से जब इस तरह का प्रोत्साहन मिलता है तो आगे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा भी मिलती है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश नागर, बिजेंद्र नेहरा, जितेंद्र सिंह जीते, सचिन ठाकुर , बॉक्सर राजीव गोदारा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

कंपनी घाटे में, 40 करोड़ कर्ज, लेनदारों की धमकी, लेनदार घर आने लगे, से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश।

Ajit Sinha

ऑनलाईन बिजनेस पर प्रतिबंध लगाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार: जगदीश भाटिया 

Ajit Sinha

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद को विदाई देने के लिए समारोह का किया आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x