Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सरकार में मंत्री रहे शिव चरण लाल शर्मा का देर रात निधन, निवास पर अंतिम दर्शन,गढ़ गंगा में होगा दाह संस्कार ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्व मंत्री पंडित शिव चरण लाल शर्मा का निधन हो गया है. पूर्व मंत्री ने अभी कुछ देर पहले 2 बजकर 52 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से हरियाणा ने एक अच्छा नेता खो दिया है। सभी पार्टियों के चहेते नेता करते थे शायद यही वजह है कि रात्रि का समय है फिर भी उनके घर पर लोगों के आने का तांता लगा हुआ हैं,पंडित शिव चरण लाल शर्मा जी के शव को उनके आवास जवाहर कालोनी लाया गया है,उनके निवास पर लोग अंतिम दर्शन के लिए काफी तादाद में लोग पहुंच रहे हैं,अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को गढ़ गंगा आज सुबह 11 बजे ले जाया जाएगा।
पंडित जी अपने पीछे बहुत बड़ा परिवार छोड़ गए हैं,परिवार में उनकी पत्नी माया शर्मा सहित उनके पुत्र मुकेश शर्मा, नीरज शर्मा, मुनेश शर्मा सहित कई पोते पोतियां हैं। हाल में ही उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था। पंडित शिव चरण लाल शर्मा की पहचान एक विकास पुरुष नेता की थी। नगर निगम के पार्षद, वरिष्ठ उप महापौर के बाद वो एनआईटी फरीदाबाद के विधायक बने और भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में मंत्री बने। पिछले चुनावों में वो मोदी लहर के बाद बहुत कम मतों से हारे थे। उनके निधन से फरीदाबाद में शोक की लहर है।

Related posts

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री नायब ने कॉफी टेबल बुक ‘हरियाणा राजभवन-एक दृष्टि’ का अनावरण किया

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,ऊंचा गांव की टीम ने आज अवैध अंग्रेजी शराब और क्रॉकरी की पेटियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x