Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: मीडिया विभाग को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबादके संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग को 11वें अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म महोत्सव -20 23 में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मैं भी सशक्त नारी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार महिला सशक्तिकरण पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की ‘15 मिनट कैटेगरी’ में शामिल है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्देशन विभाग के प्रोडक्शन सहायक पंकज सैनी ने किया। इसके साथ ही विभाग के विद्यार्थी अवधेश, अंजली, खुशी और साक्षी ने उनका सहयोग किया। 

11वें अंतर्राष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री फिल्म महोत्सव का आयोजन मारवाह स्टूडियो के तत्वावधान में नोएडा फिल्म सिटी के मारवाह स्टूडियो में किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने निरंतर फिल्म फेस्टिवल्स में अपनी डॉक्युमेंट्री और शॉर्ट फिल्म्स को प्रस्तुत किया है। इस बार भी विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट्री को शामिल किया गया। जिसमें बेस्ट डायरेक्टर का खिताब विभाग को मिला। विभाग की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर और संकायाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंगल ने प्रसन्नता व्यक्त की। महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश।विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया की विभाग के लिए यह बड़े हर्ष का विषय है कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म श्रेणी में प्रदर्शित 80 से ज़्यादा डॉक्यूमेट्री फिल्मों में से विभाग की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को सर्वश्रेठ डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है। विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने बताया कि फिल्म महिला सशक्तिकरण के विषय पर आधारित रही। जिसके माध्यम से महिलाओं के संघर्ष की कहानियों को पर्दे पर उतारा गया।

Related posts

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी एग्रीकल्चर की जमीनों पर अवैध रूप से फार्म हाउसों की प्लाटिंग कर लोगों से खुलेआम करोड़ों लूटने में लगे हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रदेश के सभी प्रमुख छात्र संगठन करेगे अप्रत्यक्ष चुनावो का बहिष्कार,प्रत्यक्ष चुनावो की लड़ाई रखेगी जारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:दुर्लभ किस्म के एब्डॉमिनल एलिफेंटियासिस से पीड़ित 63-वर्षीय महिला रोगी का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स में हुआ सफल उपचार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x