Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भगवान भास्कर मेरे देशवासियों को अपनी कृपा प्रदान करें – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर आज छठ पूजा के लिए सजे अनेक घाटों पर पहुंचे। उन्होंने यमुना घाट पर बने प्राचीन छठ पूजा समिति, छठ पूजा समिति बसंतपुर, सूर्या विहार, विनय नगर आदि अनेक पंडालों पर पहुंचकर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान भास्कर आप सभी लोगों को अपनी कृपाएं अवश्य ही प्रदान करेंगे।
विधायक ने भगवान को अर्घ्य देकर प्रार्थना की कि भगवान भास्कर भारतवासियों को अपनी कृपाएं अवश्य ही प्रदान करें।  नागर ने कहा कि दुनिया भर में भारत के लोग अपनी आस्था एवं विश्वास के लिए ही जाने जाते हैं। हम लोग परमात्मा की कृपा से बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी पीछे छोड़ देते हैं।

इसका एक बड़ा कारण हमारा आपसी भाईचारा भी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना महामारी को लिया जा सकता है। जब दुनिया में दवा, राशन आदि की दिक्कतें चरम पर थी, ऐसे में भी भारत के लोग और सरकारें मिलकर आगे बढ़ रही थीं। सबने एक दूसरे का साथ देकर इस महामारी को हराया है।  नागर ने कहा कि आज भारत में 100 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं अब इसके दूसरे चरण में घर घर जाकर यह वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों के लिए हमेशा ही उपलब्ध हूं। आप लोग जब चाहे मुझसे संपर्क कर सकते हैं। मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल  के सहयोग से तिगांव क्षेत्र में विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। कोरोना काल से निकलने के बाद अब विकास कार्यों में तेजी आई है। विकास का यह रथ अब रुकने वाला नहीं है। इस दौरान विधायक राजेश नागर का जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, लोकेश बैंसला, हितेश पलटा, विक्रम कपूर, शीशराम अवाना, बृज किशोर ओझा, मुस्तकीम प्रधान, हेमंत राय, प्रशान्त ठाकुर, योगेश वर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, लखन सिंह राजपूत, मनी पाण्डेय भी मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद : एन.आई.टी स्थित दशहरा मैदान में सिद्धपीठ हनुमान मंदिर द्वारा भरत मिलाप का आयोजन बड़ी धूम- धाम से किया गया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ न्यूज़: जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में विस्तार, एक जिला संयोजक और 78 हलका अध्यक्ष घोषित

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के ’कर्मवीर’ कोरोना वैक्सीनेशन में भी आगे: 90 फीसदी को लग चुका पहला टीका, 65 प्रतिशत को दोनों खुराक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x