Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद:सूरजकुंड -फरीदाबाद रोड स्थित अनखीर चौक तक भीषण जाम, डीसी की गाड़ी सहित हजारों गाड़ियां भीषण जाम फंसी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज मंगलवार की शाम को हुई मूसलाधार बारिश के बाद सूरजकुंड -फरीदाबाद व फरीदाबाद -सूरजकुंड रोड व अनखीर चौक तक भीषण जाम लगी रही। लगी भीषण जाम कई किलोमीटर लंबी थी। इस भीषण जाम में जिला उपायुक्त बिक्रम सिंह भी काफी समय तक फंसे रहे। उन्हें जाम में फंसे देख कर अथर्व न्यूज़ ने सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह को फोन पर इस बारे में सूचना दी।

हालांकि अनखीर पुलिस चौकी व यातायात पुलिस की टीम गोल चक्कर पर जाम को खुलवाने में लगी हुई थी व पूरी कोशिश की। और जाम में फंसे हजारों गाड़ियां धीरे -धीरे आगे की ओर बढ़ती हुई दिखाई दिए।

जो हालात जाम के देखें गए है, यदि यातायात व अनखीर पुलिस चौकी व सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद अगर मुस्तैद नहीं होते, तो लोग काफी लम्बे समय तक जाम यानी की सुबह तक नहीं खुलती भीषण जाम।

और हजारों गाड़ियाँ जाम में फंसी रहती। और गाड़ियों में फंसे हजारों लोग बहुत ज्यादा परेशान होते। जिला उपायुक्त बिक्रम सिंह सूरजकुंड मेला के प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय दीवाली मेले के समापन समारोह के बाद फरीदाबाद की तरफ लौट रहे थे, पर उन्हें भी भीषण जाम में लंबा फंसना पड़ा, और उनका सुरक्षा में तैनात हेड कॉन्स्टेबल भी गाड़ी से उत्तर कर जाम खुलवाने में लग गया , फिर बहुत ही ज्यादा वक़्त लग गया।

Related posts

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिक को अभीरक्षा में लेकर भेजा बाल सुधार गृह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगम प्रशासन ने आज 3 पोकलेन और 6 मशीनों की मदद से नेहरू कॉलोनी में 170 से अधिक दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज नहरपार के गांव भूपानी व नचौली में की भारी तोड़फोड़  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x