Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी से एनएचपीसी चौक तक लगी भीषण जाम, हजारों गाड़ियों में हजारों लोग घंटों फंसे रहे-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी से एनएचपीसी चौक, फरीदाबाद तक आज शनिवार को वैलेंटाइन डे के दिन हजारों लोग भीषण जाम में फंसे रहे, ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की पुलिस टीम चौकी के पास पूरे दिन पसीने बहाते रहे पर जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था। इस खबर में प्रकाशित वीडियो आज शाम पांच से छह बजे के बीच की है। खबर के मुताबिक शनिवार को सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला -2026 मेले के लिए जाने -आने वाले और वैलेंटाइन डे की वजह से भीषण जाम लगी हुई थी। लगी भीषण जाम में हजारों गाड़ियों में हजारों लोग कई घंटों तक अपने अपने गाड़ियों में लगातार फंसे रहे। रेलवे अंडर पास से जो रास्ता है, जरुरत के हिसाब से काफी कम चौड़ा है, और इसके अंदर की सड़कें की काफी उबड़- खाबड़, यानी टूटी फूटी हुई है। इसकी वजह से गाड़ियां काफी धीरे -धीरे गुजरती है। और लंबी जाम का रूप ले लेती है। चौकी इंचार्ज कृपा राम का कहना है कि आज सुबह से ही यहां भीषण जाम की स्थिति है, उनकी पुलिस टीम गाड़ियों के आने- जाने के रास्ते बनाने में लगी है , वाबजूद इसके जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: आईएमटी एक्सपो में निज़ामी बंधुओं ने दी प्रस्तुति

Ajit Sinha

पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल के निधन पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अनिल जैन ने शोक व्यक्त किया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: घरों के सपने देखने वालों के अरमानों पर डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला का चला बुलडोजर, होगी एफआईआर दर्ज-वीडियो देखें।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x