Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भाजपा विधायकों को जनता पीट रहीं हैं, गंगा जी जाए, पाप धो कर आए विपुल गोयल : नवीन जयहिंद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:विपुल गोयल द्वारा आम आदमी पार्टी की भाईचारा-कावड़-यात्रा पर सवाल उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पलटवार करते हुए कहा कि विपुल गोयल के पापों का फरीदाबाद की जनता को सब पता है, आज के दिन फरीदाबाद की स्थित सबसे बुरी है। सडको पर थोडी सी बारिश में तलाब बन जाता है,सीवर भर जाता है,लोगों के घरों में पानी भरना शरू हो जाता है। विपुल गोयल चुनाव से पहले जिस बडखल झील के पानी के लिए अपना गला सुखा रहे थे आज वो उसी बडखल झील का जिक्र तक नही करना चाहते है,वो सब पाप धो कर आये।
जयहिंद ने विपुल गोयल पर तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा विधायकों को पीटना शुरू कर दिया है। वो अपने मेनिफेस्टो को याद करें जिसमे उन्होंने रोजगार, शिक्षा, गायों, युवाओं , उद्योगों, किसानो , महिला सुरक्षा को लेकर बड़े – बड़े वादे किये थे। गोयल साहब अपने पाप धोकर आये जो उन्होंने फरीदाबाद की जनता के साथ जो धोखे किये है। हर रोज गौ माता सडको पर एक्सीडेंट में मर रही है व हजारो लोगो की जान जा रही है। उद्योग पलायन हो रहे है ।
इन्वेस्टमेंट के नाम पर आज तक एक ईट तक हरियाणा में नही लगी है। युवाओं को रोजगार मिलने की बजाय छीन रहा है । “बेटी –बचाओ,बेटी-पढाओ” के नारे लगाने वाले विपुल गोयल बेटियों को पढ़ना तो दूर दरिंदो से बचा तक नही पा रहे है,फरीदाबाद क्राइम सिटी बन चूका है। विपुल गोयल 4 साल में किये इन पापों को गंगा में धोकर आये व फरीदाबाद की जनता से माफ़ी मांगे।जयहिंद ने कहा कि भाजपा के नेता कांवड़ यात्रा से भयभीत हो चुके हैं।हमे पुरे प्रदेश के साथ फरीदाबाद की जनता की फ़िक्र है,इसलिए विपुल गोयल जी के लिए भी गंगा जल लाये है ताकि उनको भी सद्बुद्धि आये और जनता की भलाई के लिए काम करें।

Related posts

फरीदाबाद: एचसीएस अधिकारी मोहित कुमार ने संभाला सीटीएम का पदभार। 

Ajit Sinha

पलवल जिले के गांव घोड़ी में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Ajit Sinha

फरीदाबाद:इलेक्टरल लिटरेसी क्लब के तहत न्यू वोटर्स क्लब और फ्यूचर वोटर्स क्लब का गठन किया जाए : एडीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x