Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा मैक सहयोग से कार्यशाला का आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों के लिए  गेमिंग इंडस्ट्री, वीडियो एडिटिंग, पिक्चर एडिटिंग, फ्रीलांसिंग  जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह आयोजन  मीडिया विभाग एवं  मैक इंडस्ट्री के संयुक्त तत्वाधान मे किया गया। मैक संगठन का उद्देश्य मीडिया विद्यार्थियों की क्षमताओं को बढ़ाने और भारत में तेजी से बढ़ रहे नौकरी के अवसरों के बारे में अधिक जानने के लिए विभिन्न सॉफ्टवेयरों का परीक्षण देना है।
 
विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कार्यशाला की जानकारी देते हुए बताया कि  कार्यशाला मे सभी छात्रों को उनके कौशल विकसित करने, उनकी शंकाओं को दूर करने और एक शानदार भविष्य के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया । छात्रों ने माया, फोटोशॉप, इलस्ट्रेटर आदि जैसे कई सॉफ्टवेयरों का उपयोग सीखा। उन्हें एआर (संवर्धित वास्तविकता) वीआर (आभासी वास्तविकता) और एमआर (एकाधिक वास्तविकता) और उनके बीच अंतर के बारे में सिखाया गया। उन्हें अवलोकन करने के लिए निर्देशित किया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया क्योंकि गेमिंग उद्योग आने वाले समय की माँग है कार्यशाला का आयोजन डॉ. सोनिया हुड्डा के दिशा निर्देशन मे किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो.  एस. के. तोमर ने विभाग को ऐसी कार्यशाला आयोजित करवाने के लिए बधाई दी।

Related posts

फरीदाबाद: बीजेपी की प्रवीण जोशी की रिकॉर्ड वोट से जीत निश्चित,सबसे आगे, प्रवीण जोशी बीजेपी कार्यालय पर 12 बजे पत्रकारों से रूबरू होंगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमित के आज 110 नए मामले सामने आए जोकि कल के मुकाबले काफी कम हैं। 

Ajit Sinha

राहुल गांधी की पदयात्रा फरीदाबाद में पहुंचने पर कोंग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला करेंगें भव्य स्वागत, लोग इसे याद रखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x