Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा ओ. बी. सी.  मोर्चा ने की  मंडल  अध्यक्षों की  घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी ओ. बी. सी. मोर्चा  की एक आवश्यक बैठक फ़रीदाबाद स्थित  ओ. बी. सी. मोर्चा के  कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवान सिंह  द्वारा की गई। भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद  ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवान सिंह ने अपने मोर्चा के जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी मनोज बालियान , उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ,मीडिया प्रभारी पवन सैनी, आई.टी. प्रमुख सोनू सैनी, बल्लभगढ़ मण्डल के अध्यक्ष कैलाश वशिष्ठ  की उपस्थिति में 9 मंडल के मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की।

मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह में बल्लभगढ़ मण्डल में नन्द किशोर वर्मा, आदर्श नगर मण्डल में जितेश प्रजापति,मुजेसर मण्डल में कपिल कुमार, बड़खल मण्डल में प्रदीप, मेवला मण्डल में ओमबीर साह, अजरौंदा मण्डल में विनोद सैनी, जवाहर कॉलोनी मण्डल में बलवीर सिंह, डबुआ मण्डल में लाखन सिंह लोधी, नंगला मण्डल में मोहित नागर को मंडल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई। मोर्चे के ज़िला अध्यक्ष भगवान सिंह में सभी मण्डल अध्यक्षों ,नियुक्ति  पत्र सौंपा। भगवान सिंह और मोर्चे के ज़िला कार्यकारिणी ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी और कहा कि ओ. बी. सी. मोर्चा की जिला व मंडलों की टीम मिलकर संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करने का काम करेंगी,जिससे संगठन के विस्तार को गति मिलेगी।  ओ. बी. सी. मोर्चा  के मंडलों के गठन से सरकार द्वारा बनाई गई जन कल्याणकारी और जनहित की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में आसानी होगी । भगवान सिंह ने कहा कि शेष मण्डलों  के अध्यक्षों को नियुक्त करके मंडल की कार्यकारिणी भी जल्द से जल्द घोषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर ज़िला और मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।   

Related posts

पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने कोंग्रेसी कार्यकर्ताओं  के साथ सरदार वल्लभ भाई की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की 

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 30 तहसीलदारों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़ें 

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सांझी खेवट की तकसीम के लिए नया कानून लाएगी हरियाणा सरकार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x