Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा पहुंची, और भड़ाना परिवार के दुखोँ में हुई शामिल, सांत्वना दी, श्रद्धांजलि सभा शुक्रवार को।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा,रणदीप चंदीला, कांग्रेस पार्टी के फरीदाबाद जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक, कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान, पार्षद प्रदीप यादव, मनोज नासवा, प्रदीप टोंगर , गुरप्रीत सिंह जस्सा सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी गण आज गुरुवार को 12 वें दिन पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना,के निवास स्थान मकान नंबर -2587 , ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद पर पहुंचे और भड़ाना परिवार के दुःखों में शामिल हुए, और भड़ाना परिवार को सांत्वना दी।

आपको बता दें कि दिनांक 29 मार्च -2026 को पार्षद वीरेंद्र सिंह भड़ाना की 90 वर्षीय माता प्रेमवती का देहांत हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव अनंगपुर, सूरजकुंड रोड , फरीदाबाद स्थित शमशान घाट में किया गया था। कल शुक्रवार को 13 वे दिन श्रद्धांजलि सभा,कम्युनिटी सेंटर ,गेट नंबर- 21, ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में किया जा रहा है। प्रातः 9 बजे निवास स्थान 2587 ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद पर सबसे पहले हवन किया जाएगा। इसके बाद कम्युनिटी सेंटर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में श्रद्धांजलि सभा होगी।

Related posts

हरियाणा को बनाएगें क्राइम फ्री स्टेट, एसटीएफ को और मजबूत बनाया जाएगा-गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नए कानूनों पर सेंट्रल जोन के 132 अनुसंधान अधिकारियों की ली गई परीक्षा, परिणाम के अनुसार ही दिया जाएगा कार्य।

Ajit Sinha

आम आदमी पार्टी की तरफ से नवीन सहित चौदह लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x