Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

आम आदमी पार्टी की तरफ से नवीन सहित चौदह लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:स्थानीय लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी के समक्ष मंगलवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से नवीन सहित चौदह लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किये है। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी । उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सभी लोगों शपथ भी ली। नामांकन पत्र के साथ दिए गए सभी लोगों के शपथ पत्रों को https://affidavit.eci.gov.in पर भी देखा जा सकता है।उन्होंने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लङने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अन्तिम दिन तक कुल 30 लोगों ने अपने नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी के समक्ष दाखिल किये हैं ।


सरकारी प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले लोगों में नवीन पुत्र धर्मप्रकाश ने आम आदमी पार्टी से, योगेश चौहान पुत्र महेंद्र सिंह चौहान ने इण्डियन नैशनल लोकदल पार्टी से (कवरिंग) ,हरिचन्द पुत्र धर्म सिंह ने पीपुल्स पार्टी आफॅ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) से,टीका राम पुत्र ज्वाहर लाल
निर्दलीय ,श्यामबीर पुत्र श्यामलाल राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी से, के पी सिंह पुत्र रामप्रसाद ने निर्दलीय ,लेखराम पुत्र चिरंजी लाल ने बहुजन मुक्ति पार्टी से,प्रदीप कुमार पुत्र हरिसिंह ने राष्ट्रीय संयोजक टोला पार्टी से,गिरीराज पुत्र परस राम ने आम आदमी पार्टी से (कवरिंग),सही राम रावत पुत्र किशन रावत ने निर्दलीय,बलवन्त कटारिया पुत्र नरेन्द्र कटारिया ने निर्दलीय,अमित सिंह पटेल पुत्र श्री चन्द पटेल ने निर्दलीय,रूबी पत्नी शरीफ बेग ने हिन्द काग्रेस पार्टी से तथा सुशीला पत्नी मनधीर ने निर्दलीय तौर पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अतुल द्विवेदी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये है ।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी: सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी साइबर जालसाजोें से रहे सावधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा को जनविरोधी बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार से दिलवाएंगे छुटकारा- हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ओपन काउंसलिंग 15 सितम्बर को

Ajit Sinha
error: Content is protected !!