Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट ने आज गांव झाड़सेंतली, समयपुर व गोछी में 18 एकड़ जमीनों पर बसे 7 कालोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज तीन अलग -अलग गांवों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसमें अवैध रूप से बने कई बड़े-बड़े  अवैध निर्माणों को एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के मौजूदगी में अंजाम दिया गया।

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार बतातें हैं कि गांव झाड़सेंतली, समयपुर व गोछी में तक़रीबन 18 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 7 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से रोड नेटवर्क, एक प्रॉपर्टी का कार्यालय,तीन दुकानें, 5 निर्माणधीन मकानें ,55 डीपीसी एंव कई  बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया  उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सुभाष कर रहे थे।



Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अनुराग रस्तोगी ने हरियाणा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Ajit Sinha

मिशन जागृति की फरीदाबाद जिले की सभी प्रकोष्ठ और समिति तुरंत प्रभाव से बर्खास्त – विवेक गौतम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x