Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :नहरपार टीटू कालोनी के पास 20 फुट गहरे कुए में गिरे सांड को ग्रामीणों की सहायता से जिला प्रशासन ने सुरक्षित निकाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : नहरपार के टीटू कालोनी के समीप रात के अँधेरे में एक सांड 20 फुट गहरे कुए में गिर गया जिसकी खबर आज प्रात वहां से गुजर रहे लोगों को लगी। लोगों ने इस घटना की सूचना फोन अर्थव न्यूज़ आज दिन के करीब 12 बजे  दी, अथर्व न्यूज़ ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सांड गिर ने सूचना खेड़ी पुल थाना नगर निगम की कमिश्नर अनीता यादव के कार्यालय में निजी सचिव को दी के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां, अन्य टीम व पल्ला थाने एसएचओ अनिल कुमार, खेड़ीपुल थाने के एडिशनल एसएचओ कर्मबीर मौके पर पहुंच गए।



चश्मदीद डा. सुभाष का कहना हैं कि आज वह सुबह के साढ़े 10 बजे टीटू कालोनी के पास से गुजर रहे थे, उस दौरान एक शख्स जोर जोर से चिल्ला रहा था और वह वहीँ रुक गए, जब उन्होनें उससे पूछा तो उसने बताया कि कुए में एक सांड गिरा हुआ हैं। इसके बाद उन्होनें पुलिस व नगर निगम कार्यालय में इस घटना की सूचना दी ,इसके बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां तो वहां पहुंच गई पर कुए से सांड निकालने में बिल्कुल विवश थी क्यूंकि कुआ करीब 20 फुट गहरा था। इसके बाद उन्होनें इस घटना की सूचना तुरंत अथर्व न्यूज़ को फोन पर दी। इसके बाद अथर्व न्यूज़ ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस घटना की सूचना तुरंत खेड़ीपुल थाने के एडिशनल एसएचओ कर्मबीर सिंह व  नगर निगम की कमिश्नर अनीता यादव के निजी सचिव को दी ,इससे पहले ग्रामीण अपने स्तर पर सांड को बाहर निकालने की कोशिश कर रहीं थी, इसके बाद पल्ला थाने के एसएचओ अनिल कुमार भी वहां पहुंच गए, इसके बाद उन्होनें ग्रामीणों की सहायता से कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद कुए से सांड को  दोपहर के तीन बजे निकाला गया। एसएचओ अनिल की माने तो जेसीबी मशीन से खढ्ढे खोद कर उसमें उनके तीन पुलिस कर्मी  जिनमें एक का नाम संदीप हैं ने कुए में घुस कर ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित तरीके से सांड को बाहर निकाला।  बताया गया हैं कि जेसीबी मशीन का किराया ग्रामीणों ने अपने जेब से दिया।

Related posts

दिल्ली, पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में आज एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केन्द्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने छठे मानव रचना उत्कृष्टता पुरस्कार में दिग्गजों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

सीपी संजय कुमार ने जिले में 9 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं, एसएचओ व चौकी इंचार्ज शामिल हैं, लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x