Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: खेलो हरियाणा प्रतियोगिता 16 से 18 दिसंबर तक:- डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि फरीदाबाद में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में आगामी 16 से 18 दिसंबर तक खेलो हरियाणा राज्य स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल प्रतियोगिताओं में शूटिंग, मलखम, खो खो सहित तीन खेलों का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया को खेलों हरियाणा के नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी ने बताया कि इस राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा राज्य के लगभग 11500 खिलाड़ी भाग लेंगे हैं।

आपकों बता दें 27 खेलो का आयोजन प्रदेश के अलग- अलग जिलों में होगा। पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, यमुनानगर, गुरुग्राम और रोहतक में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी है।

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र गुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 5000, रजत पदक जीतने • वालों को 3000 और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 2000 की राशि दी जाएगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 18 दिसंबर तक खेली जाएगी। इसके लिए अलग-अलग खेल मैदान भी तैयार किए जा रहे हैं। खेलों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। इन तीन खेलों हरियाणा प्रतियोगिताओं के आयोजन सेक्टर -12 खेल परिसर में करवाए जाएंगे।

Related posts

सुश्री तूलिका मान, राष्ट्रमंडल-2022 रजत पदक विजेता जुडोका, दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्य सम्मानित।

Ajit Sinha

डीसी यशपाल यादव ने फरीदाबाद 31 मार्च तक लॉकडाउन होने के बाद शहरवासियों को क्या कहा आप सुनिए इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के चहेते क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र रावल सहित 3 निरीक्षकों व 4 उप -निरीक्षकों को बदला,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x