Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला ईकाई लगाएगी रक्तदान शिविर,समाज हित के कार्यो में पत्रकार दे अपना योगदान: राजेन्द्र दहिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन तीन नम्बर स्थित गो फुडीज रेस्टोरेंट में आयोजित की गई जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। पत्रकारों के हितों के लिए बैठक में सभी पत्रकारों ने अपने अपने सुझाव दिए और सर्वसम्मति से एक रक्तदान शिविर लगाने के लिए फैंसला लिया गया।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेन्द्र दहिया ने कहा कि पत्रकारिता एक पवित्र मिशन है जिसकी गरिमा केा हम सबको ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए ताकि समाज का भला हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसी भीष्ण गर्मी जब पानी के लिए भी लोगों को दो चार होना पड जाता है वहीं जल्द ही बादशाह खान अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन हरियाणा यूनियन ऑफ जर्ललिस्ट के मेम्बरों द्वारा किया जाएगा जिसमें सभी स्वेच्छा से रक्तदान करेगें।
एचयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष और फरीदाबाद, मेवात तथा गुरूग्राम के प्रभारी वरिष्ट पत्रकार जेबी शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अगर अनैतिक रूप से पत्रकारिता में संलिप्त पत्रकार या पत्रकारों को व्यक्तिगत और संस्थागत रूप से किसी प्रकार से प्रोत्साहन नहीं दिया जाएगा। वहीं पत्रकार शकुन रघुवंशी ने कहा कि पत्रकारों को समय समय पर समाज हित में अपना अहम योगदान देना चाहिए। पत्रकारिता में आने वाले नए पत्रकार और पत्रकारिता में होने बदलावों से अपडेट रहने के लिए रिफ्रेशर कोर्स भी किए जाने चाहिए। एचयूजे के जिला महासचिव नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि ने पत्रकार को सत्यता के सहारे ही खबर को प्रकाशित करना चाहिए।
वरिष्ट पत्रकार सरूप सिंह ने कहा कि न्यू मिडिया में आने वाली नई चुनौतियों के लिए अपडेट रहना अति आवश्यक है। बैठक में पत्रकार पूजा भारद्वाज, एचयूज के जिला कोषाध्यक्ष राजा पटेल, पत्रकार सुनिल चौधरी, यशपाल सिंह, जितेन्द्र वत्स, नरेन्द्र भाटी, पकंज अरोडा, अंशु अरोडा, विष्णुदयाल, केसी माहौर, राजेन्द्र सिंह, विनोद वैष्णव, दिनेश भारद्वाज, रूपेश, मनोज, मुकेश ठाकुर, अमित चौधरी, विजय, जोगेन्द्र शर्मा, किशोर शर्मा, हरजिन्द्र शर्मा, सन्नी दत्ता, यूनियन के लीगल एडवाईजर धर्मदेव नागर सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे

Related posts

गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल अपने कर चुके फरीदाबाद का जयदित्य सिंह अब ओलम्पिक में खेलना चाहता हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में महिला के साथ चलती वैन में किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर महिला की पिटाई, चलती गाड़ी से फेंका।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ज्ञान बल और योग बल से नारी होगी सशक्त-पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x