Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का भाजपा पर प्रहार मोदी शब्द का अर्थ भारत मे मर्डर आफ डेमोक्रेसी इन इंडिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज फरीदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और बीजेपी व ईनैलो छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए संजय शर्मा को कांग्रेस का झंडा देकर पार्टी ज्वाइन करवाई। इस दौरान तंवर ने बीजेपी पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी शब्द का अर्थ आज भारत मे मर्डर आफ डेमोक्रेसी इन इंडिया है। मोदी सरकार के चार साल के कार्य काल पर कहा कि ना तो युवाओ को नौकरी मिली है , ना ही किसानों को स्वामीनाथन मिला बीजेपी सरकार में हर वर्ग दुखी है। वहीं तंवर ने बीजेपी सरकार में ईवीएम मशीन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया कहा कि ईवीएम हटाओ बैलेट लाओ।
दिल्ली में भाजपा की आईटी सैल में रहे और फिर ईनैलो का दामन थामने वाले संजय शर्मा ने आज दोनों पार्टियों को छोडकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है जिसे पार्टी में शामिल करने के लिये स्वयं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर फरीदाबाद पहुंचे जहां उनके पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, तंवर ने इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक ली जिसमें वर्ष 2019 चुनावों को लेकर मंथन किया गया। इस कार्यक्रम के बाद तंवर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी का शाब्दिक अर्थ बताते हुए कहा कि मोदी का मतलब मर्डर ऑफ डैमोक्रेसी इन इंडिया है।
मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल पर कहा कि ना तो युवाओ को नौकरी मिली है , ना ही किसानों को स्वामी नाथन मिला, बीजेपी सरकार में हर वर्ग दुखी है। वहीं तंवर ने बीजेपी सरकार में ईवीएम मशीन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया कहा कि ईवीएम हटाओ बैलेट लाओ। कांग्रेस के मुंडन पर जबाब देते हुए तंवर ने कहा कि भाजपा ने चार साल में जनता के साथ विश्वासघात किया जिसके विरोध में मुंडन करवाया गया था। तंवर ने सभी कार्यकर्ताओं को आंमत्रित करते हुए कहा कि 31 मई से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग चौटाला के गाँव पहुंचें जहां से पूरे सिरसा क्षेत्र में बढते पैट्रोल -डीजल के दामों के विरोध में 4 जून तक साईकिल यात्रा की जायेगी।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कर्मी दीपक को हरियाणा रोडवेज बस की अगले सीट की टिकट मांगना पड़ा महंगा, कमरे में बंद करके पिटाई कर दी ।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: चुनाव से पहले ही हार मान चुकी कांग्रेस : सुभाष बराला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 व 65 दो अलग -अलग चोरों को गिरफ्तार कर 28 मोटर साइकिलें, दो स्कूटी, एक ऑटो बरामद किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x