Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ये मालूम न था, एक -एक कर के बिछड़ जाएंगे मालूम न था,

 
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : कल रात विजय रामलीला के एतिहासिक  मंच पर हुआ श्री राम को बनवास। प्रथम मन्थरा  द्वारा कौकयी की बुद्धि हर लेने का दृश्य दिखाया गया जिसमें कैकयी बने नितिन शर्मा और मन्थरा बने वैभव लरोइया ने जम कर सम्वाद किया। अगले दृश्य में कोप भवन में बैठी कैकयी ने दशरथ से मांगे अपने दो वरदान। तीसरे दृश्य ने सबको भाव विभोर कर दिया जिसमें राम (सौरभ कुमार) ने कौशल्या (मनोज शर्मा) से ली विदाई। दशरथ की भूमिका में नज़र आए  कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर।
जिनके अभिनय से दर्शकों की आंखे हुई नम। बनवास के मनोरम दृश्य को सजीव करने के लिए संगीत विभाग से विश्वबन्धु शर्मा द्वारा लिखा व गाया गया गाना दिन कभी ऐसे भी आएंगे ये मालूम न था, एक एक कर के बिछड़ जाएंगे मालूम न था, जिसने पधारे सभी दर्शकों के दिलो को मार्मिक कर दिया। अंतिम दृश्य में हुआ दशरथ का राम वियोग में स्वर्गवास। आज इसी मंच से भरत प्रसंग दिखाया जाएगा और होगा रावण द्वारा सीता हरण।

Related posts

फरीदाबाद: बड़खल क्षेत्र की विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने जताया पत्रकारों का धन्यवाद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने एक चार्टेड अकॉउंटेट को गोली मार कर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सावधान : डेंगू, मलेरिया और टायफाॅयड के मरीजों में काफी हुआ इजाफा , इससे बचने हेतु ऐतिहायत बरतें हैं,:डाॅ प्रांजित भौमिक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x