Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद; कंबाइन हार्वेस्टर में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाना अनिवार्य : विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने निर्देश दिए है कि कंबाइन हार्वेस्टर मालिक अपने कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (सुपर एस.एम .एस.) लगाकर ही धान की कटाई करे। जो कंबाइन हार्वेस्टर मालिक कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर एस.एम.एस. नहीं लगाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई  की जायेगी। क्योंकि धान की कटाई जोरो पर है। कुछ किसान अपनी धान कंबाइन हार्वेस्टर से कटवा रहे है। जिन कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर एस.एम.एस. नहीं लगा हुआ है, उनके द्वारा फसल कटाई के बाद जो पराली बचती है, 

उसमें कुछ किसान आग लगा देते है,जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। जिन कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर एस.एम.एस. लगा हुआ है, उनके द्वारा पराली छोटे-छोटे टुकड़े करके खेत में फैला दी जाती है। उप कृषि निदेशक फरीदाबाद डॉ अनिल कुमार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फरीदाबाद ने बताया है कि जो किसान धान के खेतो में सुपर सीडर , हैप्पी सीडर, रेवेर्सी बल एम. वी.प्लो उफ, जीरो टिल सीड ड्रिल, रोटावेटर व हैरो द्वारा पराली अवशेषों को भूमि में मिलाएगा उनको सरकार प्रति एकड़ 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी।

सहायक कृषि अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि जो किसान मशीनों द्वारा पराली अवशेषों को मिट्टी में मिलाने का कार्य करेंगे वे किसान प्रति एकड़ में पराली का प्रबंधन करते हुए जी. पी. एस. लोकेशन वाली नन्त्रीरे अपने पास रखेंगे। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों द्वारा किए गए पराली प्रबंधन के कार्य का सत्यापन ग्राम स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसके पश्चात उपायुक्त महोदय फरीदाबाद की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के बाद पात्र किसानों को लाभ दिया जायेगा। किसान का विभागीय पोर्टल www.apriharyana.gov.in पर पंजीकरण से पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर पहले से पंजीकृत होना अनिवार्य है।

Related posts

फरीदाबाद: सेक्टर- 28 हाउसिंग बोर्ड आरडब्ल्यूए ने आयोजित किया पौधरोपण ,पेड़ों को पालकर बड़ा करना सबसे बड़ा धर्म – राजेश नागर

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद : भारत विकास परिषद आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 146 मरीजों का हुआ जांच।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज फरीदाबाद की जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ का किया उद्घाटन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x