Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद : भारत विकास परिषद आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 146 मरीजों का हुआ जांच।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : भारत विकास परिषद और हेल्थ कैप्सूल के सहयोग से आज नीमका में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें करीब 146 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इनमें से अधिक मरीज जोड़ो के  दर्द और मौसमी बीमारियों से ग्रस्त  थे। इसके अलावा कुछ मरीजों में मोतियाबिंद के भी मरीज पाए गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में बुलाया गया है। शिविर में आने वाले मरीजों का रक्तचाप और शुगर की भी जांच की गई ।
 सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आने वाले सभी मरीजों का जांच सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के यादव और डॉ. राकेश कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि जीवन शैली में हो रही बदलाव के कारण लोगों में शुगर, रक्तचाप और जोड़ों में दर्द की शिकायत तेजी से बढ़ रहा है। शिविर में आने वाले करीब 50 फीसदी से अधिक मरीजों में जोड़ों में दर्द की शिकायत पाई गई है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों से पीडित मरीज पाए गए। इस मौके पर भारत विकास परिसद के वरिष्ठ पदाधिकारी राजकुमार अग्रवाल, संदीप मित्तल, हेल्थ कैप्सूल से दिनेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। ​

Related posts

फरीदाबाद: वर्ष -2014 का कार्यकाल अच्छा लगा तो 2024 में भी दें आशीर्वाद- विपुल गोयल

Ajit Sinha

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एनआईटी क्षेत्र के विधायक नीरज शर्मा को बनाया कांग्रेस पार्टी के सचेतक

Ajit Sinha

फरीदाबाद के गोल्फ क्लब में कोविड-19 महामारी के सबसे बेहतरीन प्रबंधन करने वाले सिविल सोसायटी के लोगों को दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x