Athrav – Online News Portal
Uncategorized खेल

फरीदाबाद : अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में जीता गोल्ड़ मैडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रैंज में आयोजित 17वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप में अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने जूनियर वर्ग में अपनी शानदार निशाने बाजी की बदौलत 50 मीटर फ्री पिस्टल में गोल्ड़ मैडल पर अपना कब्जा जमाया है। बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन बीबीए प्रथम के छात्र हैं। 17वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन 26 जुलाई से लेकर एक अगस्त तक सूरजकुंड स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रैंज में चल रही है।  शूटर अनमोल जैन ने जूनियर वर्ग में 50 मीटर फ्री पिस्टल में 600 में 547 का शानदार स्कोर मारकर पहला स्थान हासिल किया। अनमोल जैन की शानदार सफलता पर उसके कोच राकेश सिंह व अग्रवाल विधा प्रचारिणी  सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ.के.के गुप्ता ने अनमोल जैन को बधाई देते हुए जीवन में तरक्की करने का आर्शीवाद दिया है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बाल दिवस के अवसर पर अंडर- 17 खिलाडिय़ों को दिया बड़ा तोहफा

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : सरकार द्वारा दी जाने वाली निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ हर मरीज को मिलना चाहिए,एसडीएम विक्रम

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : श्री गौशाला धोलपोश आश्रम के प्रांगण में शरद पूर्णिमा को औषधियुक्त खीर का वितरण किया जाएगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x