Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव जाजरू में तीन अवैध कालोनियों में 3 निर्माणधीन निर्माण, 40 डीपीसी को तोडा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव जाजरू में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई। अधिकारी के माने तो आज 3 निर्माणधीन निर्माण, 40 डीपीसी व रोड नेटवर्क को तोडा गया हैं।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि गांव जाजरू में तक़रीबन 15 एकड़ जमीनों पर तीन अलग -अलग कालोनियों को विकसित किया जा रहा था जिसमें तीन निर्माणधीन निर्माण, 40 डीपीसी व रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसे आज उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, बसंत कुमार व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

संगठनात्मक संचार, जनसंपर्क और अभियान प्रबंधन में आई.टी. विभाग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण : पंकज पूजन रामपाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अरावली पहाड़ों के प्रतिबंधित क्षेत्र में पेड़ -पौधे को काट कर, अवैध निर्माणों को बनाने वाले आठ लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल इस्तीफा दो, कोंग्रेसियों ने बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर किया प्रदर्शन,लोगों को मास्क बांटे,विकास ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x