Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गेस्ट हाउस में लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले गया और वहां पर उसके साथ आरोपी काकू ने बलात्कार कर डाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद ; सेक्टर -16 के एक गेस्ट हाउस में एक लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने एक लड़के के खिलाफ घर में बंद करके बलात्कार करने व  विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया हैंऔर पुलिस आरोपी शख्स की तलाश शुरू कर दी हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत में कहां हैं कि उसकी करीब 22 साल हैं। उसका कहना हैं कि बीते 28 जून को प्रात : साढ़े सात बजे उसके पास काकू का फोन आया की जल्दी से रामा स्वीट्स  के समीप आजा जो तेरी नौकरी बात करने के लिए अभी तुरंत चलना हैं उसका कहना हैं कि जब मैं रामा स्वीट्स के पास पहुंची  तो वहां पर काकू पहले से ही स्कूटी लेकर खड़ा था और मुझे स्कूटी पर बिठा कर सेक्टर -16 स्थित गेस्ट हाऊस में ले गया और वहां पर काकू ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने  पीड़िता की शिकायत पर आरोपी काकू के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 डी, 342 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

 

Related posts

फरीदाबाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने आज संबंधित विभागों के साथ फरीदाबाद व पलवल के अनाज मंडियों में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

डीएनए प्रोड्क्शन द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस एंड मिसेज 2020 के लांच के अवसर पर माॅडल दिखाएगें रैंप पर जलवे

Ajit Sinha

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने “अथर्व न्यूज़” के मुख्य संपादक अजीत सिन्हा को बेहतरीन पत्रकारिता के लिए किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x