Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:गांव खोरी मामले में सरकारी जमीन को बेचने वाले 16 भू-माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज, अरेस्ट करें, फिर जांच करें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सूरजकुंड के समीप खोरी गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन पर प्लॉट काट कर बेचने के मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने 16 मुकदमे दर्ज किए हैं। ये माफिया लोग भोले भाले लोगों को सस्ती जमीन के लालच में फंसाकर भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन को अपना बताकर ओने-पौने दामों में बेच दिया। भू-माफियाओं का शिकार होने वाले गांव खोरी वासियों ने प्लॉट के पैसे नगद दिए थे। जब उन्होंने डीलरों से जमीन की रजिस्ट्री के बारे में बात की तो वह आनाकानी करने लगे।

नगर निगम द्वारा जब तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की जाने की प्रक्रिया के दौरान लोगों को यह  अहसास हुआ कि भू-माफियाओं ने उन्हें सरकारी जमीन दी थी जिसके लिए उनके प्लॉट की कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकती थी। कल थाना सूरजकुंड में भू-माफियाओं की धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों ने माफिया के खिलाफ शिकायत दी। जिनमे 16 भूमाफियाओं का नाम शामिल है। सूरजकुंड में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज मुकदमों में आरोपी डीलर अनंगपाल, सतीश, अमन, कालू, तस्लीम, तेजवीर, गौरव, तेजपाल, बाबू, मास्टर,कल्लम, गुरुजी, प्रवीण इत्यादी के नाम शामिल है।डॉ. अंशु सिंगला डीसीपी, एनआईटी ने जानकारी देते हुए बताया कि झूठ बोलकर धोखाधड़ी से सरकारी जमीन पर  प्लाट काट कर बेचने के मामले में अबतक 21 मुकदमे दर्ज किए हैं। इन सभी मुकदमों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ करके कार्रवाई करेगी। पुलिस की खोरी गांव के लोगों से अपील है कि जिन भी लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है वे लोग सामने आकर पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस ऐसे सभी भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी।

Related posts

फरीदाबाद: दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स का दो दिवसीय 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x