Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में बिल्डरों ने वैध बिल्डिंगों में ग्राहकों लूटने के लिए बनाएं गए अवैध निर्माणों को डीटीपी ने तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज बिल्डरों के द्वारा वैध बिल्डिंगों में धड़ल्ले से किए जा रहे अवैध निर्माणों पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जम कर चलायाबुल्डोजर। इन अवैध निर्माणों को बना कर बिल्डर लोग भोले -भाले ग्राहकों से लाखों रुपए लूटने के फ़िराक में थे। जोकि फ़िलहाल थम सी गई हैं। आज की तोड़फोड़ की यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए आज बताया कि उन्हें लम्बें समय से काफी से शिकायतें मिल रही थी कि ग्रीन फिल्ड कालोनी के कई बिल्डरों ने अपने शातिर दिमाग का इस्तेमाल करके भोले भाले ग्राहकों को वेवकूफ बनाकर लूटने का कार्य करते हैं। और वैध बिल्डिंगों में अवैध निर्माण करने उनसे लाखों रूपए ऐठ लेते हैं। जो उनकी जीवन भर की कमाई होती हैं। उनका कहना हैं कि आज सबसे पहले प्लाट नंबर-1948 पर बने निर्माण धीन बिल्डिंगों के पिछले हिस्सों में अवैध निर्माण बनाए हुए थे को एक बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इसके बाद उनका दस्ता ग्रीन फिल्ड कालोनी के बी- ब्लॉक के मकान -999 में पहुंच गई, वहां  देखा गया हैं कि नीचे  के रहने वाले लोगों से  दूसरी फ्लोर पर रहने वाले के बीच आने -जाने के रास्ते को लेकर इनके बीच पंगा चल रहा हैं।

इस कारण से दोनों परिवार के बीच तनाव हैं। यहां पर डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने दोनों पक्षों को समझा कर आगे बढ़ गए और पहुंच गए प्लाट नंबर-1003 पर जहां पर एक बिल्डर वैध बिल्डिंग में बन रहे अवैध निर्माण पर जमकर चलाया बुल्डोजर और तोड़फोड़ की कार्रवाई की। उनका कहना हैं कि इसके बाद उनका तोड़फोड़ दस्ता प्लाट नंबर -बी -783 में पहुंच गया।  

इसी प्रकार से एक बिल्डर ने कानून के आंखों में धूल झौंक कर वैध बिल्डिंग के पिछले हिस्सों में अवैध निर्माण किया हुआ था को हथौड़ों से मार- मार कर ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस तरह से कुल 6 रिहायशी प्लाटों पर बन रहे अवैध निर्माणों को तोडा गया हैं। और कई स्थानों  पर सीलिंग की कार्रवाई की गई हैं। उनका कहना हैं कि इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ देखरेख कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा कर रहे थे। हालांकि पुलिस बल के नेतृत्व ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज सुनील कुमार कर रहे थे।  

ग्रीन फिल्ड कालोनी के प्लाट नंबर -999 के दूसरी मंजिल पर रहने वाले नीरज गुप्ता का कहना हैं कि इसी बिल्डिंग में ग्राउंड और फस्ट फ्लोर एक ही मालिक की हैं। इन्होनें ग्राऊंड फ्लोर पर बिना मर्जी के एक गेट अवैध रूप से लगा दिया हैं जिससे उन्हें और उनकी फैमली को आने जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। क्यूंकि वह लोग हमेशा उस गेट में ताला लगा कर रखते हैं। उनका कहना हैं कि वह पेशे से वकील हैं और उनके यहां मिलने वाले लोग आते हैं तो ग्राऊंड फ्लोर  पर रहने वाले लोग उसे भगा देते हैं। उनका कहना हैं कि उन्हीं की शिकायत पर आज उनके यहां डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार अपने दल बल के साथ आए थे पर उन्होनें तोड़फोड़ की कार्रवाई तो नहीं की पर उन्हें हिदायत दे दी की यह रास्ता कंबाइड  हैं। इस लिए इस गेट में गलत तरीके ताला ना लगाए। देखना हैं कि उनकी यह हिदायत कब तक चलती हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग गलत लोग हैं उनका जीना दूभर कर रखा हैं। 

Related posts

फरीदाबाद : दसवी व बारहवी के रिजल्ट में सुधार के लिए मानव रचना स्कूल शिक्षा निदेशालय के साथ मिलकर तैयार कर रहा कार्य योजना

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पलवली में पांच लोगों के कत्ल के मामले में मौजूदा महिला सरपंच, पति बिल्लू सहित 18 लोगों को एसआईटी ने किया गिरफ्तार, डीसीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला नगर योजनाकार कार्यालय, पलवल में कार्यरत पटवारी 200000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!