Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा में सबडिवीजन पॉलिसी लागू करने से लाखों लोगों को मिलेगा फायदा : जगदीश भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश में सब डिवीजन की नई नीति लागू होने से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश भर के लाखों लोगों को इस नीति से लाभ पहुंचाने का काम किया है। हरियाणा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने सीएम मनोहर लाल एवं फरीदाबाद के सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की  बैठक में सब डिवीजन की इस पॉलिसी को लागू करवा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने न केवल समूचे प्रदेश बल्कि फरीदाबाद के लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया है। इस नीति के बाद अब लोगों को अवैध भवन बनवाने की जरूरत महसूस नहीं होगी।

लोग अपने 200 गज तक के प्लाट का सबडिवीजन करवाकर उसका नक्शा पास करवा सकेंगे तथा उस पर वैद्य तरीके से अपना निर्माण करवाएंगे। सबडिवीजन की इस पॉलिसी के लिए मात्र 10 रुपए प्रति वर्ग मीटर की फीस लागू की गई है, जोकि बेहद कम और आम आदमी को लाभ पहुंचाने के लिए निर्धारित की गई है। भाजपा नेता  भाटिया ने कहा कि इस नीति का सबसे अधिक लाभ फरीदाबाद को मिलेगा, जहां सब डिवीजन की योजना ना होने की वजह से लोगों को मजबूरन अपने भवन अवैध रूप से बनाने पड़ते थे। इसके लिए कई बार भाजपा सांसद एवं राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के माध्यम से सीएम तक यह मांग पहुंचाई गई थी।

इस मांग को सरकार ने सुना और उस पर अमल करके लाखों लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। भाटिया ने कहा कि भाजपा सरकार का सदैव यह प्रयास रहता है कि अधिक से अधिक लोगों तक कैसे लाभ पहुंचाया जाए। इस नीति से मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार का उद्देश्य लोगों के लिए जनहित की नीतियां बनाना है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर का आभार जताते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: एक कलम से पूरे हरियाणा की कच्ची कॉलोनियों को किया पक्का – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में रोशनी के समुद्र से निकले दीपों से हजारों लोग अपने घरों को करेंगे रोशन , वीडियो में देखें झलक।

Ajit Sinha

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल:फरीदाबाद के अरुण की पत्नी और बच्चों के सामने फर्रुखाबाद में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x