Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद: गांव अनंगपुर का मामला जल्द नहीं सुलझा तो जल्दी ही यह मुद्दा विधानसभा में उठ सकता है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कल रविवार को गांव अनंगपुर संघर्ष समिति द्वारा सूरजकुंड गोल चक्कर के निकट एक ग्राउंड में आयोजित सफल “महापंचायत” की चर्चा आज सोमवार को दिन भर पूरे शहर भर में होती रही, आप जिधर भी गए हो , उधर भी गए हो , वहां भी गए हो ,जहां भी गए हो, वहां पर सिर्फ रविवार को हुई महापंचायत के बारे में होती रही है। इस महापंचायत के बाद, फरीदाबाद से बीजेपी के सांसद व केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आज एक वायरल वीडियो में देखने और सुनने को मिला, जिसमें वह यह कह रहे है कि उन्हें कल महापंचायत में नहीं बुलाया गया, और कांग्रेस की गई गलती की सजा आज गांव अनंगपुर के लोग भुगत रहे है। वही, वार्ड नंबर-21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना अपने कार्यालय ग्रीन फील्ड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा,महापंचायत का मंच राजनितिक था। 

असल में प्रेस कांफ्रेंस किसी को करना था तो, क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा को करना था क्योंकि अब यह मामला जिले भर की नहीं रह गई है, अब गांव अनंगपुर का यह मामला प्रदेश स्तर पर नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बन गई है,अ ब प्रदेश सरकार ने इस मसले को अब नहीं सुलझाया तो यह मुद्दा विधान सभा में उठ सकता है, और यहां से भी गांव अनंगपुर का मामला नहीं सुलझा तो संभवता लोकसभा में उठ भी सकता है। कुल मिलाकर यह मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकता है। इसके लिए आयोजित महापंचायत के बाद यह रास्ता बिल्कुल खुल गया। जो लोग यह कह रहे थे कि पंडाल में 25000 से  30000 लोगों की भीड़ होगी, यह आंकड़े बिल्कुल ठीक हो सकती है। क्यूंकि लोग आते जाते रहे है। मंच पर विरजमान नेताओं की अपनी अलग शक्ति होती भीड़ जुटाने की।    

Related posts

भिवानी: 1987 का इतिहास दोहराएगा जेजेपी और आप का गठबंधन: सांसद दुष्यंत

Ajit Sinha

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया और बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को आयोजित प्रेस वार्ता में लाइव सुने इस वीडियो

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग न्यूज़: पलवल पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन शॉपिंग रैकेट का किया पर्दाफाश, 4 अरेस्ट ,20.68 लाख की नगदी बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x