Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में आज केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। साथ में आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के द्वारा जेएमडी ग्राउंड में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का लोगों की मांगे  पूरी होने पर उनका  धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम के दौरान बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायका श्रीमती सीमा त्रिखा विशेष रूप से मौजूद थी।



केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज ग्रीन फिल्ड कालोनी के जेएमडी ग्राउंड में धन्यवाद् समारोह  उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में जितने विकास कार्य अभी तक हुए हैं उतना तो विकास कार्य पिछले सरकार में कभी नहीं हुए, उनका कहना हैं कि उन्हें सांसद निधि कोष में कुल 5 करोड़ रुपए मिलते हैं और उनका क्षेत्र काफी लंबा हैं वावजूद इसके उसमें से उन्होनें एक करोड़ रूपए ग्रीन फिल्ड कालोनी के सड़क निर्माण के लिए दिए हैं उन्होनें  यह भी कहा कि अगले चुनाव में जितने के बाद वह फिर से एक करोड़ रुपए ग्रीन फिल्ड कालोनी  देंगे और इससे ज्यादा विकास कार्य ग्रीन फिल्ड कालोनी में हो सकेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वी के टंडन ,अतुल सरीन ,योगिंदर तंवर,रोबिन बक्शी कंवर पाल,नूतन शर्मा,स्वेता, कैप्टेन जगदीप सरदार जोगिंदर व जयचंद गुर्जर अहम भूमिका निभाई हैं।



Related posts

फरीदाबाद:10 वर्ष से पुराने डिज़ल एवं15 वर्ष से पुराने पट्रोल वाहन चलाने पर पाबन्दी, इन वाहनों को पुलिस करेगी इंपाउंड: सीपी

Ajit Sinha

बोले, भाजपा की सरकार में जनता को नजरअंदाज कर कोई चैन से नहीं रह सकता:एमएलए राजेश नागर 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्टीय बाल अधिकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने सेंट्रल थाने में डीएवी, स्कूल सै. 14 व ग्रेंड कोलंबस स्कूल सै.16 के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x