Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल ने कई करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास,सेक्टर -31 में बनेंगे 10 करोड़ के स्विमिंग पुल ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्ïघाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने आज सुबह  सेक्टर -31 के टाउन पार्क के नजदीक करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले स्विमिंग पुल का शिलान्यास किया।  कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस स्विमिंग पुल के बनने से सेक्टर-31 का टाउन पार्क व इंडोर स्टेडियम सबसे सुंदर होगा। यह स्विमिंग पुल 1250 स्क्वेयर मीटर में बनाया जाएगा। इसी प्रकार उन्होंने सेक्टर-46 में करीब 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पार्क का उद्घाटन किया व मेवला महाराजपुर में 10 लाख रुपए की आरएमसी रोड का उद्घाटन व मेवला महाराजपुर में ही 8 लाख 50 हजार रुपए की लागत से एक ट्यूबवेल का उद्घाटन करने के उपरांत ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो रोड का शिलान्यास किया।



ग्रीन फील्ड कॉलोनी में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह कॉलोनी प्राइवेट है, जिसमें नगर निगम अपने स्तर पर कोई विकास कार्य नहीं करा सकता है। इस कालोनी का मामला कोर्ट से समाप्त होने के तुरंत बाद इसे एक सप्ताह में नगर निगम के हैंड ओवर कर दिया जाएगा तथा यहां पर विकास कार्य भी तीव्र गति से कराए जाएंगे।  इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अनंगपुर में लगभग 3 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया, जिसमें 50 लाख रुपए की लागत से घाटी तला से राजा की ढाणी तक का रास्ता सीमेंट कंकरीट से बनाने, 40 लाख रुपए की लागत से घाटी तला से ओम प्रकाश बैसला के मकान तक का रास्ता बनाने, 53 लाख रुपए की लागत से घाटी तला चौक से कांता एनक्लेव तक सीमेंट कंकरीट की रोड बनाई जाएंगी। इसी के साथ 96 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी, जिसमें नगला की ढाणी, जोहड़ मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 43 लाख रुपए की लागत से मोहाल चौड़ा में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है,



तब से देश का मान-सम्मान विश्व में बड़े पैमाने पर बढ़ा है। इसी का ताजा नतीजा है कि अभी विश्व के सभी देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का साथ दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण ही देश इतना मजबूत हुआ है कि 48 घंटे में पाकिस्तान ने बिना किसी शर्त के हमारे पायलट को वापस सौंप दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में देश व प्रदेश में चहुंमुखी विकास कार्य हुए हैं, जिनमें बिजली, पानी, स्वच्छ पेयजल, सडक़ों का जाल, नए स्कूलों का निर्माण, नए महाविद्यालय की स्थापना सहित नए पुलों व फरीदाबाद से गुडग़ांव तक मेट्रो पहुंचाने के साथ-साथ विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।  इस अवसर पर उनके साथ बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा, नगर निगम के वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, पार्षद अजय बैसला, हेमा बैंसला, यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण ,पूर्व पार्षद कैलाश बैसला, वीरेंद्र भड़ाना, अतर सिंह, हरीनिवास भड़ाना, सत्ते महाशय, सुबोध महाशय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तरों वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) ब्लॉक’ के निर्माण को स्वीकृति दे दी हैं।

Ajit Sinha

रक्षा बंधन पंखा मेला के पावन अवसर पर ओल्ड फरीदाबाद शहर को दुलहन की तरह सजाया गया, मेला देखने का मौका न छोड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 32 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कलाकारों व शिल्पकारों से मिलकर हुए गदगद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x