Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद:हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने कुरुक्षेत्र प्रशिक्षण शिविर में सांसद राहुल गांधी से की मुलाकात।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संयोजन में आयोजित कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में हरियाणा व उत्तराखंड प्रदेशों के सभी जिलाध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। फरीदाबाद से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन सिंगला ने भी इस शिविर में शामिल होकर सांसद राहुल गांधी द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक सुना। राहुल गांधी ने सभी कांग्रेसजनों से अपने-अपने क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और मौजूदा भाजपा सरकार की नाकामियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला ने सांसद राहुल गांधी से मिलकर उन्हें फरीदाबाद की मौजूदा राजनैतिक माहौल के बारे में बताया वहीं उनसे संगठन को मजबूत करने और आगे की रुपरेखा को लेकर बारीकियां सीखी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के फरीदाबाद आगमन पर लखन सिंगला व नितिन सिंगला द्वारा आयोजित भव्य समारोह को लेकर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहन दिया कि आगे भी वह ऐसे ही कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को भव्यता पूर्वक आयोजित करते रहेंगे। उन्होंने नितिन सिंगला की पीठ थपथपाते हुए कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और ऐसे कार्यकर्ताओं की कांग्रेस पार्टी को खासी जरूरत है क्योंकि आज के युवा देश का भविष्य है, इसलिए सभी युवा पूरी तत्परता से पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए। उन्होंने कांग्रेसजनों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकारें आती जाती रहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सदैव आमजन की आवाज को बुलंद किया है और आगे भी पार्टी अपने इसी लक्ष्य को लेकर कार्य करती रहेगी। 

Related posts

देश में महंगाई की मार से हर नागरिक परेशान है, इस पर वह चाहते हैं कि लोक सभा में चर्चा हो -कांग्रेस

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नौकरी करने की बात कहने पर बेटे ने पिता को चाकू मारा, आरोपित बेटा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ‘आत्मनिर्भर बिहार का शुभारंभ किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x