Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के प्रयास से नहरपार हुआ ग्रेटर फरीदाबाद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नहरपार को ग्रेटर फरीदाबाद करने संबंधी आदेश पारित होने पर विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल खट्टर का धन्यवाद व्यक्त किया है। सीएम ने आज एफएमडीए की पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए यह आदेश दिया है। विधायक राजेश नागर ने ही यह मांग विधानसभा में उठाई थी।एफएमडीए की बैठक में विधायक राजेश नागर ने गांव अरुआ, चांदपुर व मोठूका में 50 वर्ष से बैठे पुराने रह रहे लोगों के निर्माण न हटाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इन मकानों में रहते हुए इनकी कई पीढिय़ां निकल गई हैं।

इसलिए इन्हें यहां से बेदखल करने के बजाय नियमित किया जाना चाहिए। इसके अलावा केजीपी के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों को उनका मुआवजा जल्द दिए जाने की मांग भी विधायक राजेश नागर ने सीएम मनोहर लाल से की। जिस पर सीएम ने खुले मन से विचार करने की बात कही।
विधायक राजेश नागर ने उनकी मांग माने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सीएम मनोहर लाल का धन्यवाद व्यक्त किया। श्री नागर ने कहा कि नहर के उस पार एक नया फरीदाबाद शहर बस रहा है जिसके लिए नहरपार शब्द अच्छा नहीं लगता था। इसलिए उन्होंने ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर फरीदाबाद करने की मांग रखी थी। जिसे सीएम मनोहर लाल ने आज आदेश में परिवर्तित कर दिया है। इससे स्थानीय लोग काफी प्रसन्न होंगे। विधायक राजेश नागर ने कहा कि यहां का पैसा यहीं के विकास पर लगाने संबंधी उनकी मांग पर भी आज काम विधिवत रूप से शुरू हो गया है। आज एफएमडीए की पहली बैठक के साथ ही हमारे शहर के तेज विकास का रास्ता भी खुल गया है। 

Related posts

फरीदाबाद : महिला सरपंच के पति बिल्लू ने पलवली गांव में गोली मार कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी, 8 लोग जख्मी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने करवाया दो महीने से चल रहा रिवाजपुर आंदोलन समाप्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:आगामी 26 जनवरी तक बनकर तैयार होगा मंझावली यमुना पुल : राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x