Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद के बेहद ही व्यस्त रहने वाले एक नंबर मार्केट की कई दुकानों में लगी अचानक भीषण आग-देखें वीडियो


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद के बेहद ही व्यस्त रहने वाले एक नंबर मार्केट की एक दुकान में अचानक से भीषण आग लग गई । आज इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

दिखाई दे रहा है ये नजारा फरीदाबाद के एक नंबर मार्केट का है जहां एक कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। आरोप है कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लोग खुद फायर ब्रिगेड के ऑफिस जा पहुंचे और फिर कर्मचारियों को इसकी सूचना दी । सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई लेकिन तब तक आग कई और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस आग के चलते करोड़ों रुपए का नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की अधिकारी के मुताबिक लगभग 20 से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है और अभी भी इसके लिए प्रयास चल रहा है हालांकि वह किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और उसके बाद उससे आग बुझाने और सुरक्षा के प्रयासों में लगे हैं ।

Related posts

2 करोड़ रुपये की 749 किलोग्राम ‘गांजा पत्ती‘ बरामद, 3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डायरेक्ट सेलिंग के क्षेत्र में हरियाणा देश में सातवें स्थान पर- राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नवनियुक्त डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने संभाला पदभार, एसीपी ट्रैफिक व सभी ट्रैफिक इंस्पेक्टरों के साथ की बैठक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x