Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आयोजित हुआ गणेश उत्सव- जगदीश भाटिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : महारानी वैष्णो देवी मंदिर तिकोना पार्क में भगवान  श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस शुभ अवसर पर मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई. मंदिर प्रधान  जगदीश भाटिया ने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं और बधाई दी. इस अवसर पर मंदिर में  बैंड बाजे और धूमधाम के साथ श्री गणेश का स्वागत किया गया. मंदिर में सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ और आरती का आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर मंदिर संस्थान के चेयरमैन प्रताप भाटिया, फकीरचंद कथूरिया. नेतराम, विनोद पांडे. विमल पुरी. आदित्य, बलजीत, राहुल तथा चिराग मुख्य रूप से उपस्थित थे. प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि भगवान गणेश  की स्थापना के साथ अब प्रतिदिन मंदिर में कीर्तन  तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा.24 सितंबर को भजन संध्या और 25  को भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा.  मंदिर में भजन संध्या और लंगर का आयोजन भी किया जाएगा. भजन संध्या के लिए दिल्ली के सुप्रसिद्ध गायक राजू अनेजा व रवि मनोचा आएंगे और भगवान गणेश का पूजन करने के साथ-साथ माता रानी की भेंट भी गाएंगे. भजन संध्या के पश्चात मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा. प्रधान भाटिया ने सभी लोगों को इस धार्मिक आयोजन में आमंत्रित किया है.

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने सेक्टर- 30 पुलिस लाइन में, जिम का किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईएमटी इंडस्ट्रियल एक्सपो आज से, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे शुभारंभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एकतरफ़ा प्यार में पागल शख्स ने फाइनेंस कंपनी में कार्य कर रही एक लड़की को पहले गोली मारी, फिर खुद को गोली मार ली, मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x