Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद, गुरुग्राम व रेवाड़ी के लिए एक दर्जन से अधिक खेल सुविधाओं की घोषणा की- संदीप सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त तीरंदाजी फील्ड तैयार किया जाएगा। इससे यहां से तीरंदाजी के भी बेहतरीन खिलाड़ी निकलेंगे। इसके साथ ही सेक्टर-12 खेल परिसर में हॉकी मैदान में फ्लड लाइट्स नए गोल पोस्ट लगाई जाएगी और बास्केटबॉल के खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, बाथरूम और शौचालय तैयार करवाए जाएंगे। खेल राज्य मंत्री सोमवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों के लिए सबसे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले नेता वोटों के लिए स्टेडियम तैयार करवाते थे और उनमें खिलाड़ियों की जरूरत का ध्यान कम रखा जाता था। वहीं वर्तमान सरकार में खिलाड़ियों व खेलों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेजर ध्यान की स्मृति में खेलों व खिलाड़ियों को कुछ देने का है। उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए आज के दिन खिलाड़ियों को कुछ सौगात दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सेक्टर-12 के इस खेल परिसर में फुटबाल ग्राउंड में स्थित स्टेज को कुछ पीछे हटाकर बड़ा किया जाएगा और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल परिसर में मौजूद एथलेटिक्स स्टेडियम का भी जरूरत के अनुसार नवीनीकरण किया जाएगा।

गुरुग्राम के लिए घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम में हॉकी मैदान काफी पुराना हो चुका है। ऐसे में इसके फिल्ड के लेआउट को दोबारा से डिजाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम्नास्टिक हाल का निर्माण किया जाएगा। गुरुग्राम में ही खिलाड़ियों के लिए पुनर्वास केंद्र (रिहैलीटेशन सेंटर) की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के कंवाली गांव में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में बीच वॉलीबॉल खेल काफी प्रसिद्ध है। ऐसे में हरियाणा के सभी 22 जिलों में भी बीच वॉलीबॉल खेल के मैदान तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कई स्टेडियमों व खेल के मैदानों को नवीनीकरण करने के लिए एक विस्तृत परियोजना भी तैयार की गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1100 खेल नर्सरियां स्थापित करने की घोषणा की थी और इनमें से 800 अलॉट कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ियों को पदक जीतने के बाद मंत्रियों के चक्कर लगाने के पश्चात ईनाम राशि मिलती थी लेकिन अब उन्हें खेल की प्रैक्टिस के दौरान ही ईनाम राशि दे दी जाती है। खेल राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2009 के बाद से जितने भी खिलाड़ियों के कैश अवार्ड बचे हुए हैं वह एप्लाई करें उन्हें पूरा पैसा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हमें हरियाणा को खेलों में आगे बढ़ाना है। हमने प्रदेश में 3-4 नए खेलों को शामिल करने का निर्णय लिया है और इस लक्ष्य को हम जल्द ही हासिल भी कर लेंगे।इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए फरीदाबाद व गुरुग्राम की हॉकी टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और मैच शुरू करवाया। इस अवसर पर उन्होंने फरीदाबाद जिला के कई आवार्डी खिलाड़ियों को भी शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद ईमरान रजा ने खेल राज्यमंत्री का स्वागत किया और सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई भी दी।

Related posts

फरीदाबाद: प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का 19 से 24 तक होगा आयोजन : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अन्तर्राष्ट्रिय आध्यात्मिक हीलर गुरु कृष्णा शहर में आध्यात्मिक तरंगों द्वारा निशुल्क इलाज करेंगें।

Ajit Sinha

नए साल में बडी सौगात:126 करोड रूपए से भालौठ सबब्रांच को मिलेगी संजीवनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x