Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नीमका जेल में बंद कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना के 4 बदमाश दुकान दार को रंगदारी नहीं देने पर पीटने पर पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना गैंग के 4 बदमाशों को एक रंगदारी मांगने, नहीं देने पर दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट करने एक मामले में अपराध शाखा ,सेंट्रल , फरीदाबाद की टीम ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक मुकदमा थाना डबुआ , फरीदाबाद में दर्ज की गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम प्रथम उर्फ़ पार्थ,दिलशाद उर्फ़ दिल्ला , मुकेश उर्फ़ मुक्के और सौरभ उर्फ़ सुच्चा है। कुख्यात बदमाश कमल भड़ाना मुठभेड़ के बाद से ही नीमका जेल, फरीदाबाद में बंद है।  
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार भारत अदलखा निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद  ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दिनांक 3 मार्च को वह 17 नंबर चुंगी, डबुआ, फरीदाबाद स्थित अपनी पानी की दुकान पर अपने पिता के साथ बैठा था तभी वहां एक गाडी में तीन लडके आए, जिन्होंने काम बंद करने की धमकी दी और वहां से चले गए । फिर दिनांक 12 मार्च की शाम को करीब 6 बजे 5/6 लड़के उसकी दुकान पर आए  और दुकान के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की और पैसे छीनकर भाग गए। जिस शिकायत पर थाना डबुआ, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा, सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रथम उर्फ़ पार्थ (23) निवासी गाँव मठिया जिला मोतीहारी, बिहार हाल त्यागी मार्किट, डबुआ कॉलोनी, दिलशाद उर्फ़ दिल्ला (22) निवासी गाँव सोरम, जिला मुज्जफरनगर उ.प्र. हाल  गाजीपुर, मुकेश उर्फ़ मुक्के (22) निवासी गाँव फालेंन जिला मथुरा, उ.प्र.ए हाल गाजीपुर व सौरव उर्फ़ सुच्चा (24) निवासी गाँव शारिका पुरवा जिला रायबरेली उ.प्र. हाल डबुआ कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपित, कमल भडाना के साथी है और कमल भडाना के कहने पर ही उसके साथ अपने अन्य साथियों सहित शिकायतकर्ता की दुकान पर रंगदारी मांगने गए  थे। शिकायतकर्ता द्वारा रंगदारी न देने पर इन्होंने उसके साथ मारपीट की और पैसे छीन कर ले गए । कमल भडाना को मुठभेड़ के बाद फरीदाबाद पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जिनको  अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग में गोल्ड मैडल जीतने वाले द्रोणाचार्य जिम फरीदाबाद के ललित यादव के साथ इंटरनेशनल कोच सुमित बेदी ।

Ajit Sinha

32000 नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई

Ajit Sinha

दो लोगों को गोली मारने वाले व इनमे से एक शख्स की हत्या करने के 3 आरोपित को अपराध शाखा -17 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x