Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पौधारोपण कर मनाया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मंगलवार को  पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल फरीदाबाद के एनआईटी में स्थित संजय कॉलोनी के मकान नंबर- 667 में राज कुमार जिंदल के घर पहुंचे जहां पर संजय कॉलोनी, सेक्टर- 22 और ईस्ट इंडिया कॉलोनी की आरडब्लूए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने जलपान किया और सभी कों स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और चाय पर बुलाने के लिए सभी आरडब्लूए के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने क्षेत्र के बारे में चाय पर राजनीतिक चर्चा की।

इससे पहले राजकुमार जिंदल व अन्य मोजीज लोगों ने पूर्व मंत्री का फटका पहनाने के साथ साथ शाल ओढाकर भी स्वागत किया और मोमेंटो के तौर पर कृपान भेंट की। पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने इसके बाद मकान नंबर- 667 के साथ लगते पार्क में पौधारोपण भी किया और सभी कों सन्देश दिया की हम सभी कों समाज में अपना कुछ न कुछ योगदान अवश्य देना चाहिए फिर वो बेशक़ किसी भी रूप में क्यों न हों। आपको बतादें पूर्व मंत्री विपुल गोयल बतौर पर्यावरण मंत्री रहते हुए भी वृक्षारोपण के प्रति बहुत गंभीर थे जिसका उदाहरण भी हैं की पूर्व मंत्री ने केवल तीन घंटो में ढाई करोड़ पौधे लगाने की मुहीम छेड़कर एक पौधा हर हरियाणवी के नाम लगा रिकॉर्ड भी कायम किया था।इस कार्यक्रम में राजकुमार जिंदल, सुरेश अग्रवाल, योगेश बंसल, सुखबीर पांचाल, सोनू कुमार, मनदीप सिंह, डॉक्टर बी के बंसल, जसबीर सिंह, राजीव शर्मा, बलबीर सिंह, विकास व रोहित युवा मोर्चा के अलावा अन्य काफ़ी लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :गांव मंझावली में भाजपा नेता राजेश नागर ने ग्रामीणों की समस्याओ को सुना एवं उन्हें तुंरत समाधान करने हेतु अधिकारी से कहा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज 15 साल पुरानी शिकायतों पर छज्जा तोड़नें की कार्रवाई की, हंगामा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अब ओला-उबर की तर्ज पर काम करेगा प्रदेश का सरकारी व प्राइवेट एंबुलेंस सिस्टम: मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x