Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ऐमज़ॉन कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भरे कंटेनर को पिस्टल की नोंक पर लूटेरे लूट कर हुए फरार, चालक को सूरजकुंड में फेंका।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : आज तड़के आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने पिस्टल के नोंक पर एमाजोन  कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भरे कंटेनर को लूट कर फरार हो गए और कंटेनर के ड्राईवर को सूरजकुंड इलाके में फैंक दिया। इस प्रकरण में सूरजकुंड थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर सम्बंधित थाने को भेज दिया हैं।

कंटेनर चालक चिंटू का कहना हैं कि वह बांका ,बिहार हाल माया खजान बस्ती का निवासी हैं। उसका कहना हैं कि एमाजोन  कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भरे कंटेनर को लेकर तावडू से ग्रेटर नॉएडा के लिए आज सुबह तीन बजे चला था जैसे ही वह   मोहम्मद पुर -कोटा के बीच पहुंचा तो पीछे की तरफ से आ रहीं एक पिज़ारों गाडी आई और उसकी गाडी के आगे लगा दी और उसमें पांच -छह लोग उतरे जिनके हाथों में पिस्टल थे। उन लोगों ने पिस्टल उसके सिर में लगा कर गोली मरने की धमकी दी,फिर वह लोग उसे उसी के  गाडी में पायदान के नीचे लेटा दियाऔर उसे सूरजकुंड इलाके के झाड़ियों में फेंक कर एमाजोन  कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भरे कंटेनर को लेकर चलते बने। उसका कहना हैं कि यहां के लोगों से पूछ -पूछ कर दयालबाग पुलिस चौकी में पहुंचे हैं। दयालबाग पुलिस चौकी इंचार्ज ब्रह्म प्रकाश का कहना हैं कि इस मामले में जीरो  एफआईआर सूरजकुंड थाना में दर्ज कर तावडू  थाने को सूचित कर दिया गया जहां की पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना आज नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव से मिल ज्ञापन सौपा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बी.के अस्पताल परिसर में 100 ऑक्सीजन बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने की तैयारी पूरी: यशपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा आम चुनाव-2024: हरियाणा पुलिस ने स्थापित किया चुनाव सेल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x