Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निर्माण साम्रगी-मलबा इत्यादि खुले में पाए जाने पर 26 चालान कर 1,30,000/- रूपए का लगाया जुर्माना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: निगमायुक्त डा. यश गर्ग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) पर विशेष ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके चालान काटे। अधीक्षण अभियंता विजय ढाका ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग द्वारा निगम के जेई व एसडीओ द्वारा 105 स्थानों पर निरीक्षण कर निर्माण साम्रगी-मलबा इत्यादि खुले में पाए जाने पर 26 चालान कर 1,30,000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा 25000/- रुपये वसूल किए गए ।

इसी प्रकार सफाई विभाग द्वारा पोलीथीन रखने वाले दोषियों के विरुद्ध 1 चालान कर 1500/- रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई एवं गुडगांव रोड पर चिन्हित हाॅटस्पाट स्थल, जे0सी0बी मशीन द्वारा पल्ला पुल एवं पोकलेन लगाकर बुढिया नाले की साफ सफाई कराई गई व बल्लबगढ के सभी मुख्य बाजारों में प्रातः 5ः00 बजे से 9ः00 बजे तक साफ सफाई की गई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसके अलावा  वार्ड नं0 7, 8, 11, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 35, 40,  सैक्टर-12 कोर्ट रोड,  

दशहरा मैदान, सैक्टर-9-10 डिवाईडिंग रोड, सैक्टर- 16, 16ए,भगत सिंह चैक से नीलम चैक, नीलम चैक से बी.के. चैक, बी.के. चैक से के.सी . रोड, नीलम चैक से बाटा फलाइओवर, बाटा फलाइओवर से हाडवेयर चैक, हाडवेयर चैक से बी.के. चैक इत्यादि पर टैंकरों और फायर बिग्रेड की गाड़ियों द्वारा सड़कों तथा पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव किया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड नं0 4, 8, 11, 16, 22, 23, 24, 25, 36, 37, 40 में बिल्डिंग मैटेरियल का ढकवाया गया। 

Related posts

हरियाणा: आज एक नायब तहसीलदार और बीडीओ समेत छह अफसरों व कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : यातायात पुलिस ने फरीदाबाद -गुड़गांव रोड से ओवर स्पीड के चालान करते वक़्त एक कार से 15 अवैध देशी शराब की पेटियां पकड़ी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुखयमंत्री उड़न दस्ते की रिपोर्ट पर अवैध निर्माणकर्ताओं को निगम प्रशासन ने नोटिस भेजे की तैयारी की।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!