Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो किसानों की खरीद: रघुवीर तेवतिया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद/पलवल। पृथला विधानसभा क्षेत्र के नव-निर्वाचित विधायक रघुवीर तेवतिया ने आज  सोमवार को मोहना अनाज मंडी का दौरा कर किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने आढ़तियों ने फसल खरीद की जानकारी ली। आढ़तियों ने विधायक के समक्ष फसल खरीद न होने की शिकायत रखी। आढ़तियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं की जा रही है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड रहा है, वहीं सरकारी खरीद नहीं हो रही है। वहीं इस अवसर पर आढ़तियों द्वारा विधायक का स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर विधायक रघुवीर तेवतिया ने मंडियों में धान की सरकारी खरीद न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मंडियों में किसानों द्वारा धान की फसल लाई जा रही है लेकिन आजतक सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों की एक बोरी फसल भी नहीं खरीदी है, जो किसानों के साथ सरासर धोखा है। उन्होंने कहा कि कैसी विडम्बना है कि एक ओर से सरकार किसान हितैषी होने का दम भरती है, तथा राज्य सरकार ने धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2320 रुपये घोषित किया हुआ है, लेकिन सरकार किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं खरीद रही है। प्राइवेट एजेंसी 1900 रुपये ये लेकर 2000 रुपये तक किसानों की धान की फसल को खरीद रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पलवल और मोहना अनाज मंडी में आज तक एक भी बोरी की खरीद नहीं हुई है, जो बड़ा चिंताजनक है।विधायक रघुवीर तेवतिया ने इस मौके पर जहां मंडी अधिकारियों को किसान हित में कार्य करने के निर्देश दिए वहीं राज्य सरकार से मांग की कि तुरन्त न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल की खरीद शुरू की जाए, जिससे कि किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने खुलकर कहा कि किसानों के हित पर कुठाराघात कतई सहन नहीं किया जाएगा, और वह किसानों की आवाज को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाने में कोई कमी नहीं छोडेंगे। इस मौके पर मंडी एसोसिएशन के चेयरमैन सतीश, इन्द्राज सिंह, मनोज, करकेश पूर्व जिला पार्षद, प्रेम सिंह, अमर सिंह, डॉ. सुरेन्द्र, मुकेश खूंटेला, चरण सिंह ठेकेदार, यशवीर, नत्थी नम्बरदार व राजपाल आदि आढ़ती भी मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर -28 में आज बड़े ही उत्साह के साथ 12 वीं क्लास के छात्रों को विदाई दी गई।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल ने 50 लाख रुपए की लागत से पूरी की जाने वाली 3 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में नवरात्रों में आयोजित माता की चौकी, सैकड़ों महिलाओं के माता के भजनों पर खेली डांडिया का वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x