Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर के कार्यालय पर लगा रोजगार मेला,एक हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 300 को मिली नौकरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने अशोका एन्क्लेव बाईपास स्थित कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन किया, जिसमें एक हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए और करीब 300 लोगों को नौकरियां प्राप्त हुईं। रोजगार मेला का उद्घाटन करने के बाद विधायक राजेश नागर ने भागीदारी करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्हें अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने के लिए कहा।

नागर प्रतिभागियों से भी मिले और उन्हें जीवन में सदैव कुछ न कुछ करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार से व्यक्ति की दिनचर्या भी बनी रहती है और वह आर्थिक रूप से भी सबल बनता है। गौरतलब है कि विधायक राजेश नागर इसी महीने अपने तिगांव कार्यालय पर भी रोजगार मेले का आयोजन कर सैकड़ों युवाओं को नौकरियां दिलवा चुके हैं। नागर ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन बहुत लाभकारी साबित हो रहा है। हम ऐसे मेलों का आयोजन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकारें युवाओं को विभिन्न योजनाओं के द्वारा आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही हैं। फिर भी कुछ लोग नौकरी ही करना चाहते हैं, उनके लिए ऐसे रोजगार मेले बड़े लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं, जिसमें कंपनियां खुद हमारे द्वार पर आकर नौकरियां दे रही हैं। इस रोजगार मेले में 12 कंपनियों ने भागीदारी की। इनके स्टॉल्स पर एक हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाए। युवाओं में रोजगार के प्रति जोश सुबह से ही दिखने लगा था। शाम होते होते करीब 300 लोगों को नौकरियों के लिए सक्षम पाया गया। जिन्हें जल्द ही नियुक्तियां प्राप्त हो जाएंगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेश तंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, शीशराम अवाना, अमित जांगड़ा, कुलदीप गुप्ता, उत्कर्ष गर्ग, सुमंत चंदेल, राजेश तंवर, वासुदेव भारद्वाज, प्रहलाद शर्मा, रजनीश राठौर, प्रदीप त्रिपाठी, सुनील ठाकुर दीपाली एन्क्लेव, सतीश अगवानपुर, जेपी गौड़, भूपेंद्र चौधरी, सतीश श्रीवास्तव, रविन्द्र सराय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Related posts

बीजेपी ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव -2024 के लिए 67 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी की है -पढ़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मंत्री गण करेंगे शिरकत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव- 2024 में- ए धनलक्ष्मी

Ajit Sinha

ओल्ड में तोड़फोड़ के दौरान धक्का मुक्की और घबराए लोगों ने ऊपर से सामानों को फेंकते हुए का देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x