Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने आज दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों ,बाजारों और पार्कों में हजारों लोगों से किया जनसंपर्क

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद:प्रदेश के सभी जिलों में चल रही परिवर्तन यात्रा के समर्थन एवं स्वागत में सेक्टर 16 की अनाज मंडी में आयोजित परिवर्तन रैली ऐतिहासिक होगी। यह दावा एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने आज अपने समर्थकों के बीच किया। उन्होंने रैली की सफलता के लिए अनेक कॉलोनियों, सेक्टरों, बाजारों और पार्कों में लोगों के बीच संपर्क किया।

प्रदेश स्तरीय कांग्रेस कोर्डिनेशन कमेटी का रथ एक परिवर्तन यात्रा के रूप में पूरे प्रदेश में होते हुए 31 मार्च को फरीदाबाद में आएगा। जिसके स्वागत के लिए कांग्रेसी भारी जोश में हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर 16 अनाज मंडी में यात्रा के स्वागत की तैयारी की है। सिंगला यहां परिवर्तन रैली के नाम से बड़ी जनसभा का आयोजन कर रहे हैं जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल होंगे। उन्होंने आज अनेक जगहों पर  जनसंपर्क किया। सिंगला ने कहा कि यह परिवर्तन रैली अपने आप में ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि जहां भी वह गए लोगों ने उनका जोरदार स्वागत एवं समर्थन किया। लोगों के बीच में भाजपा सरकारों के खिलाफ रोष है और लोग कांग्रेस की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के नेता जिस प्रकार एक साथ एक मंच पर लोगों के बीच जा रहे हैं उससे लोगों को भी विश्वास हो गया है कि अब हरियाणा और देश से भाजपा का कुशासन जाने वाला है। लखन कुमार सिंगला ने सेक्टर 19, सेक्टर 16, सेक्टर 16 ए, बसेलवा कॉलोनी,वाल्मीकि मोहल्ला , ठाकुरवाडा, बस्सापाडा, मिल्हाड कॉलोनी आदि अनेक जगहों पर लोगों से संपर्क कर परिवर्तन रैली में शामिल होने की अपील की।

 

 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस, 53 कमांडो की टीमों के 424 पुलिस के जवान उतरे फील्ड में, प्रत्येक टीम में होंगे 8 कमांडो

Ajit Sinha

ढाबा मालिक ने मात्र 83000 रूपए की लालच में ट्रांसपोर्टर दोस्त की ट्रक से कुचल कर हत्या की और गटर में डाल दिया था, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एक थाने में तैनात महिला एएसआई को 20000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x