Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद: एक कंपनी ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट होने के कारण दो लड़कों की मौत-देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: के. आर. रुब्बैरिटेरिट प्राइवेट कंपनी ,सेक्टर -6,फरीदाबाद में आज दोपहर के लगभग एक बजे गैस सिलिंडर फटने के कारण दो कर्मचारियों की  मौत हो गई। दोनों कर्मचारी आपस में सगे भाई बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 
एसीपी जयवीर राठी  कहना हैं कि  पुलिस को दोपहर लगभग एक बजे सूचना मिली कि सेक्टर -6 स्थित एक कंपनी में ऑक्सीजन सिलिंडर फटने की वजह से दो लोगों की घटना स्थल  ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद ही सेक्टर -8 थाने के अतिरिक्त एसएचओ रणधीर सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और साथ में वह खुद भी पहुँच गए और घटना की जांच शुरू कर दी। घटना स्थल पर मृत पड़े दोनों डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। और इसके आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मरने वालों में से एक का  नाम राहुल , उम्र 22 साल व दूसरे का नाम रोहित ,उम्र 20 साल हैं।

यह दोनों आपस में सगे भाई बताए गए हैं। इन दोनों भाइयों को उसके पिता लेकर आज रविवार को काम कराने के लिए कंपनी में लाए थे। हालांकि मृतकों के पिता ने कंपनी के इंजिनियर को आज बुलाने के लिए मना किया था। फिर भी उन्होनें कंपनी में बुला लिया।  इंजिनियर साहब ने मेरे इन दोनों लड़कों को ऑक्सीजन सिलिंडर उठा कर लाने के लिए कहा था जैसे ही लड़कों ने उस सिलिंडर को उठाया तो वह ब्लास्ट कर गया और दोनों लड़कों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस इस वक़्त कागजी कार्रवाई कर रही हैं। 

Related posts

तानों से परेशान भाभियो ने ननद की खुशी छीनने के लिए मासूम बच्चे की हत्या,शव को संदूक में छिपा दी, अरेस्ट -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: योग एवं मलखंभ का निरंतर अभ्यास बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसजीएम नगर में गिरी दो मंजिला निर्माणाधीन मक़ान, एक आदमी को लगी चोट, लोगों के सामान गए दाब।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!